रायपुर में बिल्डिंग निर्माण के दौरान कारपेंटर जिंदा दफन

Updated on 06-04-2026 11:51 AM
रायपुर, रायपुर में बिल्डिंग निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक कारपेंटर की मौत हो गई। कंस्ट्रक्शन का काम कचना इलाके में रहेजा प्रोजेक्ट की साइट पर चल रहा है। यहां 2 दर्जन से ज्यादा मजदूर काम पर लगे थे।

गुड्डू रवि 8 फीट नीचे गड्ढे में शटरिंग के काम में लगा था, तभी अचानक मिट्टी का मलबा उस पर गिरा और वह जिंदा दफन हो गया, दम घुटने से उसकी जान चली गई।

मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। कारपेंटर झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन्हें बीमारी की सूचना दी गई थी, सच्चाई छिपाई गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। केस में जांच जारी है।

क्लब हाउस की जगह हुआ हादसा

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, कचना इलाके में रहेजा प्रोजेक्ट साइट पर क्लब हाउस का निर्माण हो रहा है। शनिवार को यहां 2 दर्जन से ज्यादा मजदूर काम में लगे हुए थे।

कारपेंटर गुड्‌डू रवि (32) अपने साथियों के शटरिंग के काम के लिए नीचे खोदे गए गड्ढे में उतरा था। जो 8 फीट गहरा है। वह काम कर ही रहा था, उस दौरान एक अन्य साथी पानी पीने के लिए आगे बढ़ा, तभी अचानक मिट्‌टी का ढेर गुड्‌डू पर गिर गया और वो जिंदा दफन हो गया।

साथी कर्मचारियों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी।

एक महीने पहले गुड्‌डू रवि आया था रायपुर

मृतक का शव लेने रायपुर पहुंचे भाई पुलेंदर कुमार ने बताया कि, एक महीने पहले बड़ा भाई गुड्डू रवि काम के लिए रायपुर आया हुआ था। संतोष कुमार नाम के ठेकेदार के साथ वह काम में लगा था।

शनिवार दोपहर उससे बात भी हुई थी। शाम चार बजे जब वो दुकान में था, तो गुड्‌डू के फोन से दोबारा कॉल आया। कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि भाई की तबीयत अचानक खराब हो गई है। रायपुर आ जाओ।

परिजनों के साथ जब रायपुर के मेकाहारा पहुंचा तो भाई मृत हालत में मिला। मेकाहारा में लोकल ठेकेदार मिला, जिसने बताया कि मिट्‌टी के ढेर के नीचे वो दब गया था। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

दोषी के खिलाफ करेंगे कार्रवाई - पुलिस

इस घटना के बाद घटनास्थल के बाहर बिल्डर के कर्मचारी तैनात कर दिए गए थे। जहां मीडिया की इंट्री पर बैन लगा दिया गया था। खम्हारी प्रभारी आईपीएस मान्सी नानाभाई साकुरे ने बताया कि, हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर जाकर जांच और मर्ग कायम करके पीएम के लिए भेजा है।

पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की जांच की जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी होगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

तीन बेटियों का पिता था गुड्डू

मृतक के परिजनों ने बताया, कि गुडड् रवि की तीन बेटियां है। एक बेटी पांच साल की, दूसरी तीन साल और तीसरी नौ महीने की है। गुड्‌डू की मौत की जानकारी मिलने पर पत्नी माया देवी बदहवास है। परिजनों ने मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.