भोपाल के भाई-बहन बने एक-दूजे के लिटिल पेरेंट्स:बहन बोली- कोरोना ने मम्मी-पापा को छीना

Updated on 11-08-2022 06:54 PM

ये कहानी है कोरोना से मम्मी-पापा को खो चुके भोपाल के भाई-बहन की। मई 2021 को वनिशा और उनके भाई विवान पर दुखों का पहाड़ टूटा। कोरोना महामारी ने मम्मी का प्यार, पापा का लाड़ और दुलार छीन लिया। जख्म कभी नहीं भुलाने वाला है, लेकिन जीना भी इसी के साथ है। दोनों आज एक-दूसरे के लिए पेरेंट्स बन गए हैं। वनिशा 18 साल और विवान 12 साल के हैं। रक्षाबंधन के मौके पर खास बात की। 

15 मई 2021 मेरी लाइफ का ट्रेजिक डे था। इसी दिन मुझे पता चला कि मम्मी-पापा दोनों नहीं रहे। मम्मी की डेथ तो 4 मई को ही हो गई थी, लेकिन किसी ने बताया नहीं। हॉस्पिटल स्टाफ ने सोचा पापा के ठीक होने के बाद इन्फॉर्म कर देंगे। अनफोर्च्युनेट्ली 15 मई को पापा की भी डेथ हो गई। इसी दिन पता चला था कि दोनों नहीं रहे। इसके बाद तो 2-3 दिन तक मैं होश में नहीं थी। मैं तो विवान के सामने रो भी रही थी और पता नहीं क्या नहीं किया होगा मैंने... लेकिन यह भाई, जो मुझसे 6 साल छोटा है, मेरे सामने आज तक नहीं रोया।

कुछ दिन पहले ही कोई आया था तो मैं बोलते-बोलते रो दी, लेकिन ये नहीं रोया। बोला- दीदी ठीक है...। शायद वक्त से पहले बड़ा हो गया मेरा भाई...। ​​​​​विवान मेरी काफी केयर करता है। मेरे पास इतना टाइम नहीं रहता। मेरी कोचिंग रहती है। अभी कुछ दिन पहले की बात है। घर में ब्रेड पकोड़ा बना था। बारिश हो रही थी। विवान को भी स्कूल जाना था, लेकिन फिर भी वो किसी को बिना बताए डेयरी तक गया सॉस का पैकेट लाने। क्योंकि, वो जानता है कि मैं बिना सॉस के ब्रेड पकोड़ा नहीं खाती।

सच बात तो ये है कि विवान मुझसे काफी छोटा है, फिर भी मैं उसकी इतनी केयर नहीं कर पाती, जितनी वो मेरी करता है। गर्मी के दिनों में मेरा पढ़ाई से उठकर कूलर भरने में टाइम जाता था तो वो कूलर भर देता था। हम दोनों के स्कूल का टाइम सेम है। मैं जब खाना खाने आती हूं तो मुझे थाली हर दिन रेडी मिलती है। विवान पूरा खाना गरम करके सर्व कर देता है।

अभी मैं JEE (जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन) की तैयारी कर रही हूं। मैं यह कहना चाहूंगी की अगर मेरा सिलेक्शन होगा तो वो मामा-मामी और विवान की वजह से ही होगा। 99% मेरी केयरिंग का क्रेडिट विवान को जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 April 2025
स्मार्ट सिटी डेवलप करने के लिए आठ साल पहले टीटी नगर के जिस इलाके से करीब 2000 मकान खाली कराने की शुरुआत हुई थी, उनमें से ज्यादातर खाली हो गए…
 20 April 2025
पराली जलाने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शनिवार को पटवारी, नगर निगम के वार्ड प्रभारी, पंचायत सचिव और ग्राम विस्तार अधिकारी की…
 20 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि हर जिले में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक प्याऊ शुरू किए जाएं और प्राचीन जल संरचनाएं को…
 20 April 2025
इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें घर से हीरा नगर थाने लाई, जहां प्राथमिक कार्रवाई के बाद एमवाय अस्पताल में…
 20 April 2025
देश में आज रविवार को पहली बार चीतों की इंट्रास्टेट शिफ्टिंग की जा रही है, यानी एक राज्य के भीतर ही चीतों को एक जगह से दूसरी जगह छोड़ा जाएगा।श्योपुर…
 20 April 2025
इंदौर में 27 अप्रैल को आईटी कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। इस कॉन्क्लेव में मप्र के सभी 55 जिलों की नदियों, तालाबों, बांधों सहित तमाम जल संरचनाओं का डिजिटल डेटाबेस प्रदर्शित…
 20 April 2025
वक्त रहते साइबर अपराधों की सूचना लेने के लिए मप्र साइबर पुलिस जल्द ही हेल्पलाइन नंबर 1930 का अपना डेडिकेटेड कॉल सेंटर शुरू करने जा रही है। अभी 1930 डायल…
 20 April 2025
राजधानी में 20 अप्रैल को दो सामाजिक संगठन वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। एक ओर मानस भवन में चौरसिया समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, तो वहीं…
 20 April 2025
मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा, उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल को भोपाल की सेंट्रल जेल में ढाई महीने बीत गए…
Advt.