एयरपोर्ट पर आपका चेहरा ही होगा बोर्डिंग पास

Updated on 16-08-2022 07:52 PM

दिल्ली और बेंगलुरू एयरपोर्ट ने घरेलू यात्रियों के फेशियल रिकग्निशन (FR) के लिए एक ऐप 'डिजियात्रा' लॉन्च किया है। इस ऐप के लॉन्च होने से अब यात्रियों को एयरपोर्ट पर एंट्री में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। अभी ऐप का बीटा वर्जन लॉन्च हुआ है और जल्द ही इसे फुल स्केल पर पेश किया जा सकता है।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अनुसार इस ऐप की मदद से चेहरे की पहचान के आधार पर सभी चेकप्वाइंट पर यात्रियों की एंट्री होगी। एयरपोर्ट की एंट्री, सिक्योरिटी चेक और बोर्डिंग गेट तीनों जगहों पर ऐप से ही काम हो जाएगा। दिल्ली एयरपोर्ट पर अभी इसे घरेलू यात्रियों के लिए टी3 टर्मिनल पर शुरू किया गया है।

अभी एंड्रॉयड यूजर्स को मिलेगी सुविधा
वहीं बेंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) ने एक बयान में बताया कि इस ऐप के बीटा वर्जन को विस्तारा और एयर एशिया की उड़ानों में टेस्ट किया गया है। डिजियात्रा ऐप का बीटा वर्जन एंड्रॉयड ओएस के लिए प्लेस्टोर पर उपलब्ध है। अगले कुछ सप्ताह के दौरान यह ऐप एप्पल के IOS प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हो जाएगा। अभी डिजियात्रा ऐप का इस्तेमाल करना अनिवार्य नहीं किया गया है, जो यात्री इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, वे इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

अभी ऑप्शनल रहेगा ऐप का इस्तेमाल
रजिस्ट्रेशन के लिए यात्रियों को आधार के डिटेल्स देने होंगे। इसके अलावा उन्हें कोविड-19 वैक्सीनेशन की जानकारियों के साथ एक सेल्फी अपलोड करने की जरूरत होगी।

क्या है फेशियल रिकग्निशन सिस्टम?
ये बायोमेट्रिक सिस्टम है जो व्यक्ति की पहचान उसके चेहरे, आंखों, मुंह के कॉम्बिनेशन से करती है। इसमें चेहरे के सभी एलिमेंट खासकर आंखें और मुंह को रीड किया जाता है। फिर पहचान के लिए चेहरे की 3D इमेज बनाकर डेटाबेस में सेव की जाती है। इस तकनीक का आविष्कार अमेरिकी वैज्ञानिकों की टीम ने किया था। इसमें वूडी ब्लेडसोए, हेलेन चान वूल्फ और चाल्र्स बाइसन शामिल थे।

FR सिस्‍टम कैसे करता है काम?

  • हवाई सफर के लिए जैसे ही आप अपना टिकट किसी भी एयरलाइंस से बुक कराएंगे, उसी दौरान एयरपोर्ट पर तैनात संबंधित एजेंसियों के पास आपकी यात्रा से जुड़ी जानकारी पहुंच जाएगी।
  • एयरपोर्ट के टर्मिनल गेट पर पहुंचते ही वहां लगा फेस रिकग्‍नाइजिंग कैमरा आपके चेहरे को पहचान लेगा। आपकी पहचान सुनिश्चित होते ही, कैमरे के साथ लगी एक स्‍क्रीन में आपकी फोटो, पहचान-पत्र और यात्रा से जुड़ी सभी जानकारियां डिस्‍प्‍ले हो जाएंगी।
  • इस दौरान, गेट पर तैनात सुरक्षा अधिकारी को न ही अपना एयर टिकट दिखाना होगा और न ही पहचान पत्र दिखाने की आवश्‍यकता होगी।
  • टर्मिनल गेट की तरह चेक-इन काउंटर, सिक्‍योरिटी चेक-इन प्‍वाइंट और बोर्डिंग गेट पर भी फेस रिकग्‍नाइजिंग कैमरे मौजूद होंगे। चेक-इन काउंटर पर पहुंचते ही फेस रिकग्‍नाइजिंग कैमरा आपसे संबंधित सभी जानकारी एयरलाइन कर्मी को उपलब्‍ध करा देगा।
  • एयरलाइन स्‍टाफ द्वारा आपका चेक-इन करते ही ऑन लाइन बोर्डिंग पास आपके मोबाइल पर पहुंच जाएगा। सिक्‍योरिटी चेक और बोर्डिंग गेट पर भी फेस रिकग्‍नाइजिंग कैमरे से आपकी यात्रा संबंधित डीटेल और पहचान सुनिश्चित की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.