दशहरा के बाद होगा भाजपा-कांग्रेस का मेगा शो

Updated on 23-10-2020 11:44 PM

भोपाल। भाजपा और कांग्रेस मप्र विधानसभा उप चुनाव का फाइनल दांव दशहरे के बाद ग्वालियर चंबल संभाग में खेलने वाली हैं। दोनों ने मेगा शो प्लान किया है। इस मेगा शो के दौरान भाजपा के बड़े नेता एक मंच पर नजर आएंगे तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस अपने शो के दौरान भाजपा नेताओं के घोटालों की लिस्ट भी खोलने जा रही है।

भाजपा ने उपचुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर दिन-रात ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं। दशहरे बाद भाजपा दो बड़े मेगा शो करेगी। इसमें उसके स्टार प्रचारक बड़े और छोटे नेता सब एक साथ एक मंच पर होंगे।

हर दिन 15 लाख लोगों तक पहुंचने का टारगेट

भाजपा का कहना है उसने दोनों मेगा शो प्लान कर लिए हैं। लेकिन कोर्ट के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। उसने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस में कोई मेगा शो नहीं होगा। सिर्फ वन मैन शो होता है और उनकी भाषा की वजह से यह शो भी फ्लॉप हो गया।

कांग्रेस झोंकेगी पूरी ताकत

अंतिम दौर में कांग्रेस भी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। वो सोशल मीडिया, चुनावी रैली और रोड शो में ताकत लगाएगी। पार्टी के इस तीसरे और अंतिम चरण के प्रचार में राजस्थान के कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रमोद आचार्य, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल जैसे नेता प्रचार में नजर आएंगे। दशहरे के बाद कांग्रेस अपने मेगा शो में भाजपा के घोटाले की पोल खोलेगी।

मालवा-निमाड़ में भी फायनल दांव

अंतिम दौर के प्रचार प्रसार में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। यही कारण है कि बड़े नेता अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। 28 सीटों पर हो रहा उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। कांग्रेस चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में कई बड़े नेताओं को मालवा-निमाड़ में रोड शो और सभा के लिए भेज रही है। इनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा नवजोतसिंह सिद्धू, सचिन पायलट और कांग्र्रेस महासचिव दिग्विजयसिंह भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिस तरह से छत्तीसगढ़ में किसान और मजदूर हितैषी योजनाएं चलाई हैं, उसको लेकर भी उन्हें इन सात सीटों पर लाया  जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी उनकी सभा की तारीख तय कर रही है। तेजतर्रार नेता नवजोतसिंह सिद्धू को इन्दौर जरूर लाया जाएगा। पिछले लोकसभा चुनाव में भी वे आए थे। उनकी सांवेर के शहरी क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं रखी जा सकती हैं। वहीं राजस्थान से सचिन पायलट को भी लाने की तैयारी है। इसके अलावा अभी तक चुनावी मैदान में नहीं उतरे दिग्विजयसिंह की सभा और बैठकों की तैयारियां भी कांग्रेस तय कर रही है। अगर उनका कार्यक्रम भी तय हो जाता है तो सांवेर में उनकी सभा जरूर रखी जाएगी। वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को सांवेर का प्रभारी तो बनाया ही गया है, लेकिन उनकी भाषणशैली को लेकर ग्वालियर-चंबल अंचल में भी उनकी डिमांड है। वे अभी तक 25 से अधिक सभाएं ले चुके हैं। आज भी इन्दौर की सभा के बाद उनकी बदनावर में सभा है। आखिरी दिना में उनका फोकस भी मालवा-निमाड़ पर रहेगा, जहां 15 से 20 सभाएं होना हैं।


 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.