विश्नोई के ट्वीट से बढी प्रदेश की सियासी हलचल

Updated on 15-07-2020 01:00 AM
 भोपाल। कांग्रेस का दामन छोडकर भाजपा में शामिल प्रदेश के पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को भारी भरकम विभाग देना भाजपा के कई दिग्गजों को नागवार गुजरा। इस मुददे को लेकर भाजपष्ठि व‎रिष्ठ विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीट कर प्रदेश की सियासी हलचल बढ़ा दी। मालूम हो ‎कि अजय विश्नोई पहले भी शिवराज सरकार को कई बार आईना दिखा चुके हैं लेकिन इस बार तो उन्होंने प्रकारांतर से शिवराज सिंह चौहान से ही जवाब मांगा है। मंत्रियों के विभाग बांटे जाने के बाद अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'इस हाथ दे, उस हाथ ले, का शानदार उदाहरण प्रस्तुत हुआ है, प्रदेश की वर्तमान राजनीति में। आज जब सरकार ना तो बनानी थी और न गिरानी। फिर यह क्यूं किया गया। आप भाजपा को कहां ले जाना चाहते हैं।' अब तक सिर्फ सिंधिया पर ही निशाना साध रहे विश्नोई ने शिवराज को भी घेरे में लिया है। उन्होंने ट्वीट में बिना नाम लिए शिवराज को ही लक्ष्य करते हुए लिखा 'जनता को बताएं न बताएं लेकिन भाजपा को यह बताना होगा। या फिर हमें संस्कारों का उल्टा पाठ पढ़ाना होगा।' उन्होंने सिंधिया समर्थकों को भारी भरकम विभाग दिए जाने पर यह नाराजगी दिखाई है। सोमवार को विश्नोई ने अपने ट्वीट के साढ़े पांच घंटे बाद फिर ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा-'बीते सालों में बहुत कुछ बदला। समाज के साथ परिवहन और संचार तक बदला। निश्चित रूप से भाजपा में भी बदलाव आया है, पर हम लोगों के संस्कार नहीं बदले। ये संस्कार कहीं से भी आए हों, पर भाजपा के लोग संस्कारित हैं और रहेंगे।' यहां बता दें कि विश्नोई भी मंत्री पद के प्रबल दावेदार थे लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। तबसे वह ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.