बिलकिस गैंगरेप के दोषियों की रिहाई

Updated on 19-08-2022 05:07 PM

2002 में गुजरात दंगों के दौरान 5 महीने की प्रेग्नेंट बिलकिस बानो से गैंगरेप के मामले में दोषी 11 लोगों को गुजरात सरकार ने 15 अगस्त को रिहा किया था। ये सभी 2004 से जेल में बंद थे। CBI की स्पेशल कोर्ट ने दोषियों को 2008 में उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

राज्य सरकार की रेमिशन पॉलिसी (माफी योजना) के तहत सभी को रिहा किया गया था। गोधरा से BJP विधायक सीके राउलजी ने दोषियों की रिहाई का समर्थन करते हुए गुरुवार को कहा- वे ब्राह्मण हैं और उनके अंदर अच्छे संस्कार हैं। ​​​​​​राउलजी ने 11 दोषियों का फूलमालाओं और मिठाई से स्‍वागत करने वालों का समर्थन भी किया।

रिहाई के लिए बने गुजरात सरकार के पैनल में शामिल थे
राउलजी गोधरा के DM सुजल मायात्रा की अध्यक्षता वाले गुजरात सरकार के पैनल का हिस्सा थे। इसी पैनल ने सर्वसम्मति से 11 दोषियों को रिहा करने की सिफारिश की थी। गुजरात के कलोल से BJP विधायक सुमनबेन चौहान भी पैनल में शामिल थीं। यह फैसला तब लिया गया जब एक दोषी ने रिहाई की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने राज्य से इस पर फैसले लेने के लिए कहा था।

सीके राउलजी ने एक रिपोर्टर से कहा- मुझे नहीं पता कि उन्होंने कोई अपराध किया है या नहीं। लेकिन अपराध करने का कोई इरादा तो होना चाहिए। विधायक ने आगे कहा- वे ब्राह्मण थे और ब्राह्मण अच्छे संस्कार के लिए जाने जाते हैं। हो सकता है कि कोई उन्हें गलत इरादे के साथ फंसाना और सजा दिलवाना चाह रहा हो। जेल में रहने के दौरान दोषियों का आचरण अच्छा था।

गुजरात दंगों में हुई थी सामूहिक दुष्कर्म की घटना
गोधरा कांड के बाद गुजरात में साल 2002 में हुए दंगों के दौरान लीमखेड़ा तहसील में बिल्किस बानो के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। इस दौरान उनके परिवार के 7 सदस्यों की भी हत्या कर दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर CBI ने मामले की जांच की और 2004 में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर मुंबई ले जाया गया था। CBI की अदालत ने सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

आरोपियों को पहले मुंबई की आर्थर रोड जेल और इसके बाद नासिक जेल में रखा गया था। करीब 9 साल बाद सभी को गोधरा की जेल में ट्रांसफर कर दिया था।

गुजरात में 2002 में हुई थी सांप्रदायिक हिंसा
27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के S-6 डिब्बे में आग लगा दी गई थी। आग लगने से 59 लोग मारे गए थे। ये सभी कारसेवक थे, जो अयोध्या से लौट रहे थे। गोधरा कांड के बाद पूरे गुजरात में दंगे भड़क उठे। इन दंगों में 1,044 लोग मारे गए थे। उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के CM थे।

महुआ मोइत्रा ने कहा- देश तय करे बिलकिस बानो महिला हैं या मुस्लिम
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने गुरुवार को ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोला। महुआ ने कहा- किसी भी महिला का न्याय इस तरह से कैसे खत्म हो सकता है?

मोइत्रा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि आज वे सभी टीवी एंकर कहां चिल्ला रहे हैं? क्या हुआ? बिलकिस बानो पर पैनल डिस्कशन के लिए ये आगे नहीं आए। वहीं तीसरे ट्वीट में लिखा कि देश को तय करना चाहिए कि बिलकिस बानो महिला हैं या मुस्लिम?


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.