बिलासपुर रेलवे जोन कोयला परिवहन में देश में अव्वल

Updated on 04-04-2026 11:42 AM
बिलासपुर , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर जोन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में माल लदान और राजस्व अर्जन में कई कीर्तिमान स्थापित करने का दावा किया है। जोन के जीएम तरुण प्रकाश ने बताया कि इस अवधि में 261.25 मिलियन टन माल का लदान किया गया, जिससे 32 हजार करोड़ रुपए का राजस्व मिला।

जीएम ने बताया दी कि माल लदान में पिछले साल की तुलना में 3.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो संभवतः भारतीय रेलवे में सर्वाधिक है। इस उपलब्धि के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारतीय रेल में माल लदान में दूसरे स्थान पर रहा।

विशेष रूप से कोयला परिवहन में जोन ने 199.50 मिलियन टन का राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करते हुए देश में पहला स्थान प्राप्त किया, जिससे ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिली है।

50 स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य प्रगति पर

जीएम ने बताया कि 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में 18 प्रतिशत अधिक यात्री ट्रेनें चलाई गईं, जिनके माध्यम से कुल 8.3 करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग सहित 50 स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है। पहले चरण के 47 स्टेशनों में से 17 का काम पूरा हो चुका है, और दिसंबर तक सभी फेज-1 के निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

125 किलोमीटर नई लाइन का काम पूरा

बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भी जोन ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इस साल 125 किलोमीटर नई लाइन और मल्टी-ट्रैकिंग का काम पूरा किया गया। इसके अलावा 18 रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) और 27 रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) का निर्माण किया गया, जबकि 34 लेवल क्रॉसिंग गेट बंद कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया।

सुरक्षा सुधार और आधुनिक तकनीक का उपयोग

तरुण प्रकाश ने दावा किया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वर्ष 2025-26 में हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस अवधि में रेलवे सुरक्षा को लेकर आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया। इसमें वैगनों की निगरानी, लोको पायलट्स के प्रदर्शन पर नजर रखना और फायर सेफ्टी सिस्टम को मजबूत करना शामिल है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.