शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता से ही बदलेगा बीजापुर का भविष्य : कलेक्टर संबित मिश्रा

Updated on 26-03-2026 12:06 PM

बीजापुर। जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने और शिक्षा, स्वास्थ्य सहित समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर संबित मिश्रा ने सर्व समाज के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों, विशेषकर बाल विवाह जैसी गंभीर समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी समाज प्रमुखों ने एकमत होकर बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने का संकल्प लिया। साथ ही सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराने पर जोर दिया गया।

कलेक्टर ने जिले में कुपोषण और एनीमिया की गंभीर स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि कम उम्र में विवाह, गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच की कमी और जागरूकता के अभाव के कारण माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि दूरस्थ इलाकों में मलेरिया जैसी बीमारियां अभी भी बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में माओवाद प्रभावित क्षेत्र होने के कारण कई अंदरूनी क्षेत्रों तक शासकीय योजनाओं और जागरूकता अभियानों की पहुंच नहीं हो पाती थी जिससे समस्याएं बढ़ीं। लेकिन अब हालात सामान्य होने पर समाज के सहयोग से बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर देते हुए कलेक्टर ने नई शिक्षा नीति के अनुरूप सुधार लाने, स्कूल छोड़ चुके और अप्रवेशी बच्चों को फिर से मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि अशिक्षा विकास में सबसे बड़ी बाधा है और इससे समाज में नकारात्मक प्रवृत्तियां जन्म लेती हैं।

कलेक्टर ने जानकारी दी कि पहले माओवाद के कारण नष्ट हुए स्कूल अब पुनः संचालित हो रहे हैं। अधिकांश स्थानों पर पक्के भवन स्वीकृत हो चुके हैं और शेष स्कूलों के लिए भी जल्द स्वीकृति दी जाएगी। प्रत्येक स्कूल में कम से कम दो शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की गई है तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त व्यवस्था भी की जाएगी। आगामी शैक्षणिक सत्र में हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने के लिए समाज से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

बैठक में आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने, सीसीटीवी निगरानी, नियमों में कड़ाई और नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे, सीएमएचओ डॉ बीआर पुजारी, जिला शिक्षा अधिकारी लखनलाल धनेलिया, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास देवेन्द्र सिंह पटले, डीएमस भवानी शंकर रेड्डी सहित सर्व आदिवासी समाज, कंवर समाज, दोरला, गोंड, मुरिया, हल्बा, परधान, कुम्हार, सतनामी, मुस्लिम एवं ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न समाज के प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और बीजापुर के समग्र विकास के लिए निरंतर सहयोग देने का संकल्प लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.