बिहार: मां ने 100 रुपए देने से किया इनकार, तो बेटे ने धारदार हथियार से ली जान
Updated on
23-02-2026 12:23 PM
गोपालगंज: मां ने 100 रुपए देने से इनकार किया तो बेटे ने धारदार हथियार से उसकी जान ले ली। इस मंजर को देखकर ग्रामीण भी कांप गए। बिहार के गोपालगंज जिले से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। लालच और गुस्से ने बेटे को अपनी ही जननी का हत्यारा बना दिया। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव की घटना है। महज 100 रुपए की मामूली रकम के लिए एक युवक ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। ग्रामीण भी इस मंजर को देखकर हैरान रह गए। घटना की सूचना मिलते ही गोपालगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर न केवल स्थिति को संभाला, बल्कि आरोपी को भी दबोच लिया।
100 रुपए लिए मां का कातिल बना बेटा
बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे भरोसा रावत ने अपनी मां से 100 रुपए मांगे थे। जब मां ने पैसे देने से इनकार किया, तो दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपना आपा खो दिया। उसने घर में रखे धारदार हथियार से मां पर हमला कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की खबर मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी भरोसा रावत को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया गया।
FSL के साथ मानसिक स्थिति की भी पड़ताल
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से अहम सबूत जुटाए। पुलिस अब ये जांच कर रही है कि क्या आरोपी किसी नशे का आदी था या उसकी मानसिक स्थिति स्थिर नहीं थी। ग्रामीणों के अनुसार इस घर में पैसों को लेकर पहले भी छोटे-मोटे झगड़े होते रहते थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि इसका अंत इतना भयावह होगा।
इलाके लोग भी वारदात से हैरान
इस घटना ने पूरे गोपालगंज को झकझोर कर रख दिया है। उसरी गांव में फिलहाल सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस कलयुगी बेटे की करतूत पर थू-थू कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…
जयपुर: राजधानी के श्याम नगर इलाके में मंगलवार सुबह जनपथ पर एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में आगजनी से अफरा-तफरी मच गई। 10 मंजिला अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर स्थित फ्लैट में…