BIGG BOSS 16: कौन से नए शादीशुदा बॉलीवुड कपल को बिग बॉस 16 के घर लाना चाहेंगे सलमान खान

Updated on 28-09-2022 06:36 PM

बॉलीवुड के 'भाईजान' एक बार फिर से बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के साथ वापसी कर रहे हैं। बीते दिन मुंबई में शो का प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया, जिसके कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इवेंट को गौहर खान (Gauhar Khan) ने होस्ट किया, जहां सलमान खान (Salman Khan) ने बिग बॉस 16 में इस बार क्या कुछ खास होगा, इसका जिक्र किया। इसके साथ ही साथ सलमान खान ने शो के पहले कंटेस्टेंट के नाम पर से भी पर्दा उठा दिया। वैसे तो अभी तक कई नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर सलमान खान ने अब्दु रोज़िक (Abdu Rozik) का ऐलान किया।

बिग बॉस के घर में नया शादीशुदा जोड़ा!
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान से गौहर खान ने कई सवाल किए, जिनका सलमान खान ने जवाब दिया। इस दौरान सलमान खान से गौहर ने पूछा अगर आप किसी बॉलीवुड के नए शादीशुदा जोड़े को बिग बॉस 16 के घर में लाना चाहें तो किसे लाना चाहेंगे? इस पर सलमान खान ने कुछ ऐसा जवाब दिया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद लोग सोच रहे थे कि शायद सलमान खान आलिया-रणबीर या कटरीना-विकी आदि का नाम लें लेकिन सलमान ने अलग ही जवाब दिया

सलमान खान का हटकर जवाब
सलमान खान ने गौहर खान के सवाल पर कहा, 'गौहर मैं किसी भी जोड़े को घर के अंदर नहीं लाना चाहूंगा, क्योंकि मैं जानता हूं कि फिर अंदर क्या होगा। लेकिन मैं कुछ ऐसे सेलेब्स को जानता हूं, मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन जो घर में आए तो मिंगल होकर ही जाएंगे।' सलमान खान इस बात को अपने ही अंदाज में कहते हैं और फिर हंसने लगते हैं। सलमान का जवाब सुनकर बाकी लोग भी हंस पड़ते हैं।

सलमान खान की बिग बॉस फीस
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान ने फीस को लेकर भी बात की। सलमान खान ने गौहर ने पूछा कि उन्हें शो के लिए एक हजार करोड़ रुपये मिले हैं। इस पर सलमान खान हंसते हुआ कहा कि हर बार ऐसा ही कुछ सुनने को मिलता है। अगर मुझे इसका एक चौथाई भी मिल जाए तो मैं कभी दोबारा काम ही नहीं करूं। सलमान आगे कहते हैं कि ऐसी खबरें इनकम टैक्स वालों तक भी जाती हैं, फिर वो आते हैं तो कुछ मिलता नहीं। सलमान ने बातों ही बातो में उनके कोर्ट केस का जिक्र भी किया और कहा कि मेरे खर्चे भी बड़े हैं, मेरे वकील भी सलमान खान हैं, इधर सलमान खान पैसे कमाता है, उधर सलमान खान पैसे ले लेते हैं।

 कब शुरू होगा बिग बॉस 16
गौरतलब है कि बिग बॉस 16, अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही टीवी पर दस्तक देगा। एक और दो अक्टूबर को बिग बॉस 16 का ग्रैंड प्रीमियर होगा। घर वाले बिग बॉस के घर में 105 दिनों तक कैद रहेंगे। बात शो की टाइमिंग की करें तो रात को 10 बजे शो कलर्स पर टेलीकास्ट होगा। वहीं इस सीजन वीकेंड का वार शनिवार और रविवार नहीं, बल्कि शुक्रवार और शनिवार हुआ करेगा। वीकेंड का वार एपिसोड रात को 9.30 बजे टेलीकास्ट हुआ करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.