डुप्लीकेट होलोग्राम के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Updated on 23-04-2025 12:14 PM

रायपुर। रायपुर जिला आबकारी विभाग ने नकली शराब निर्माण और वितरण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में डुप्लीकेट होलोग्राम एवं अन्य सामग्री जब्त की है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त आर. शंगीता, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम (CSMCL) श्री श्याम धावड़े तथा कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर, उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।

टीम द्वारा टाटीबंध-सिलतरा बायपास स्थित ग्राम तेंदुआ के पास बी.एच. ढाबा, थाना आमानाका, जिला रायपुर में आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान ढाबा संचालक संकट मोचन सिंह उर्फ शंकर बिहारी के पास से बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की गई, जिसमें वेलकम डिस्टिलरी प्रा. लि. बिलासपुर अंकित मसाला मदिरा पाव के 105 ढक्कन, छत्तीसगढ़ डिस्टिलरी लि. कुम्हारी अंकित गोवा मदिरा पाव के 3 ढक्कन, 165 स्पंज वाइसर, 1150 नग शोले मसाला देशी मदिरा के स्टीकर एवं 35 होलोग्राम शीट में कुल 1460 डुप्लीकेट पॉली होलोग्राम शामिल थे।

पूछताछ के आधार पर आरोपी की निशानदेही पर श्री गणेश प्रिंटर्स, लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स, बिरगांव, थाना उरला, रायपुर में भी दबिश दी गई। वहां से संचालक गणेश चौरसिया के अधिपत्य से 371 होलोग्राम शीट में कुल 40068 डुप्लीकेट कागज होलोग्राम बरामद किए गए, जो देशी मदिरा प्लेन में प्रयुक्त किए जाने वाले थे।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए दोनों ही मामलों में थाना आमानाका, जिला रायपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अल्ताफ खान, आबकारी अधिकारी टेकबहादुर कुर्रे, रविशंकर पैकरा, जेबा खान, आबकारी उपनिरीक्षक प्रकाश देशमुख, कौशल सोनी एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
दंतेवाड़ा। आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए आज विभिन्न होटलों, किराना दुकानों, मिठाई की दुकानों, नमकीन नवनिर्माता व्यापारियों के खाद्य परिसर का निरीक्षण करने के साथ-साथ विभिन्न खाद्य पदार्थों का…
 05 March 2026
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा के साथ शासकीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि…
 05 March 2026
कोरिया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज मंगलवार को कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं, जनसमस्याओं तथा लंबित प्रकरणों की विस्तार…
 05 March 2026
अम्बिकापुर। जिले में अवैध मदिरा के परिवहन एवं संग्रहण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त आर. संगीता एवं कलेक्टर…
 05 March 2026
बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में राजस्व, प्रमाण…
 05 March 2026
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को…
 05 March 2026
जांजगीर-चांपा,। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में हर्बल गुलाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समूह की महिलाओं के लिए कलेक्टोरेट एवं जिला…
 05 March 2026
बिलाईगढ। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत भटगांव में इस वर्ष होली का पर्व एक नई मिसाल के रूप में मनाया गया। पहली बार नगरवासियों ने सामूहिक पहल करते हुए वाहन…
 03 March 2026
दंतेवाड़ा। अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ ने सोमवार को दंतेवाड़ा प्रवास पर राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद द्वारा संचालित प्रशिक्षण-सह-उत्पादन केंद्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में…
Advt.