बेन डकेट ने की हैरी ब्रूक वाली हरकत, आईपीएल से तीन साल के लिए होंगे बैन

Updated on 25-03-2026 12:19 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी में खरीदा था। उन्होंने लीग में नहीं खेलने का फैसला किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट पर फोकस करने के लिए उन्हें आईपीएल से हटने का फैसला किया है। उन्होंने इस फैसले को मुश्किल बताया, लेकिन कहा कि उनके करियर के लिए यह सही चुनाव था। बेन डकेट 2026 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

बेन डकेट पर आईपीएल में खेलने पर बैन लगेगा

बेन डकेट के हटने का मतलब है कि वह 2029 तक आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 से पहले घोषणा की थी कि कोई भी खिलाड़ी जो बिना किसी सही कारण के नीलामी में खरीदे जाने के बाद बाहर हो जाता है, उसे दो सीजन का बैन झेलना पड़ेगा। पिछले सीजन से पहले इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक ने ऑक्शन के बाद नाम वापस ले लिया था। उन्हें 2027 सीजन तक बैन कर दिया गया था।

डकेट ने बताया हटना आसान फैसला नहीं था

बेन डकेट ने द टेलीग्राफ से बात करते हुए कहा, 'यह बहुत मुश्किल फैसला था और मैं दिल्ली में सभी से माफी मांगना चाहता हूं कि मैं नहीं आ पाऊंगा। मुझे लगा कि जब मैंने खुद को ऑक्शन में रखा तो यह एक शानदार मौका होगा और दिल्ली जैसी फ्रेंचाइजी का मुझे चुनना कमाल का था। मैं बहुत उत्साहित था। यह दुनिया का सबसे अच्छा कॉम्पिटिशन है जिसमें सबसे अच्छे खिलाड़ी होते हैं और यह एक कमाल का अनुभव होता।'उन्होंने आगे बताया- मुझे नहीं पता कि मैं आईपीएल को अलविदा कह रहा हूं या नहीं, क्योंकि मैंने इसमें कभी नहीं खेला। मेरी उम्र अभी (31) है, यह मेरे लिए मुश्किल हो सकता है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि एक दिन मैं दिल्ली को रिप्रेजेंट कर पाऊंगा। लेकिन मैंने इस बारे में बहुत सोचा है और जानता हूं कि यह मेरे करियर के लिए सही फैसला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.