विराट के कप्तानी विवाद पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी:कोषाध्यक्ष धूमल बोले - कोहली ने खुद छोड़ी कप्तानी

Updated on 07-08-2022 03:06 PM

विराट कोहली ने पिछले साल टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। इस दौरान उनके लाखों फैंस ने सोशल मीडिया पर BCCI पर विराट के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था। गुस्सा इतना ज्यादा था कि पूर्व कप्तान और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली भी फैंस के आक्रोश से बच नहीं पाए थे। किंग कोहली का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान... यह नारा जोर-शोर से गूंज रहा था। अब इस पूरे मसले पर BCCI कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने चुप्पी तोड़ी है।

कोषाध्यक्ष की सफाई - कोहली ने अपनी मर्जी से छोड़ी कप्तानी
सभी मुद्दों पर भारतीय बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने सफाई देते हुए कुछ खुलासे किए हैं। धूमल ने कहा कि जो बातें चल रही हैं, गलत हैं। कोहली ने कप्तानी छोड़ने का फैसला खुद ही किया था। हमने उनके फैसले का सम्मान किया। सलेक्शन के भी सभी मामले सलेक्टर्स ही देखते हैं। उन्हें स्वतंत्र रूप से फैसले लेने की छूट है।

अरुण धूमल ने खेल पत्रकार विमल कुमार से उनके यूट्यूब चैनल पर कहा, विराट कोहली कोई साधारण खिलाड़ी नहीं हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए जो योगदान दिया है,वह बेहतरीन है। हम चाहते हैं कि विराट जल्द से जल्द फॉर्म में आएं। जहां तक टीम सिलेक्शन का सवाल है, तो हमने यह फैसले सिलेक्टर्स पर ही छोड़ दिया है। उनको ही निर्णय करना है किसको टीम में रखें और किसे बाहर कर दें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
 28 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों को टेस्ट मैच लाइन-लेंथ से गेंदबाज काफी परेशान कर रहे हैं। सोमवार को हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने दिल्ली…
 28 April 2026
नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम, जहां कुछ दिन पहले 265 रनों का विशाल लक्ष्य आसानी से चेज हुआ था, वहीं सोमवार की रात दिल्ली कैपिटल्स के लिए शमशान साबित हुई। रॉयल…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
Advt.