बड़वानी के किसान की हरी मिर्च ने बदली किस्मत:5 एकड़ से सालाना 40 लाख की कमाई

Updated on 12-08-2022 04:02 PM

बड़वानी के किसान विजय चोयल 5 एकड़ जमीन में मिर्च की खेती कर सालाना 35 से 40 लाख रुपए की कमाई कर रहे हैं। बड़वानी क्षेत्र में जहां वायरस की वजह से किसानों की मिर्च की फसल बर्बाद हो जाती है, वहीं विजय जैविक तरीके खेती कर मुनाफा कमा रहे हैं। विजय का कहना है कि रासायनिक खाद की वजह से फसलें बर्बाद हो रही थीं। विजय सजवानी गांव के रहने वाले हैं।

विजय पिछले तीन साल में 5 एकड़ में हरी मिर्च की ही खेती कर रहे हैं। अगर मौसम उनका साथ देता है तो उनकी कमाई लागत से तीन से चार गुना अधिक हाे जाती है। विजय ने 2 माह में 3 लाख रुपए खर्च किए हैं। वहीं अभी तक 4 लाख की मिर्च बेच चुके हैं। इस साल भी 40 लाख रुपए के करीब कमाई होने की उम्मीद है। वे पिछले तीन साल से जैविक खेती कर रहे हैं।

रासायनिक खाद छोड़कर गोबर की खाद को अपनाया

विजय कहते हैं, पहले मैं केले की खेती करता था। केले की फसल के बाद मिर्च की खेती करने में किसान को सबसे अधिक खर्च लगता है। आंकड़े बताते हैं कि जिन किसानों ने आत्महत्या की है, उनमें 70 फीसदी किसान मिर्च की खेती करने वाले थे। एक मात्र मिर्च ऐसी फसल है, जिसमें किसान अत्यधिक खर्च करता है। फसल में वायरस आने के बाद पूरी फसल बर्बाद हो जाती है। विजय का कहना है कि मिर्च की फसल में वायरस लगने का प्रमुख कारण रासायनिक खाद है। वायरस से बचाव के लिए जैविक खाद सबसे बड़ा हथियार है।

किसान अधिक उत्पादन के लालच में रासायनिक खाद का उपयोग अत्यधिक मात्रा में करने लगते हैं। इससे किसान एक साल तो मुनाफा कमा लेता है, लेकिन अगले साल फसल में वायरस आ जाता है। वायरस आने का कारण रासायनिक उर्वरकों से जमीन के अंदर पाए जाने वाले केंचुआ की मृत्यु दर बढ़ रही है। इससे जमीन कड़क हो रही है। केंचुआ जमीन को कड़क होने से बचाता है। जमीन कड़क हो जाने से पौधों में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। साथ ही पौधे की जड़ें ग्रोथ नहीं कर पाती। इससे पौधे की पत्तियां सिकुड़ने लगती हैं। धीरे-धीरे उत्पादन खत्म हो जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 April 2025
स्मार्ट सिटी डेवलप करने के लिए आठ साल पहले टीटी नगर के जिस इलाके से करीब 2000 मकान खाली कराने की शुरुआत हुई थी, उनमें से ज्यादातर खाली हो गए…
 20 April 2025
पराली जलाने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शनिवार को पटवारी, नगर निगम के वार्ड प्रभारी, पंचायत सचिव और ग्राम विस्तार अधिकारी की…
 20 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि हर जिले में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक प्याऊ शुरू किए जाएं और प्राचीन जल संरचनाएं को…
 20 April 2025
इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें घर से हीरा नगर थाने लाई, जहां प्राथमिक कार्रवाई के बाद एमवाय अस्पताल में…
 20 April 2025
देश में आज रविवार को पहली बार चीतों की इंट्रास्टेट शिफ्टिंग की जा रही है, यानी एक राज्य के भीतर ही चीतों को एक जगह से दूसरी जगह छोड़ा जाएगा।श्योपुर…
 20 April 2025
इंदौर में 27 अप्रैल को आईटी कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। इस कॉन्क्लेव में मप्र के सभी 55 जिलों की नदियों, तालाबों, बांधों सहित तमाम जल संरचनाओं का डिजिटल डेटाबेस प्रदर्शित…
 20 April 2025
वक्त रहते साइबर अपराधों की सूचना लेने के लिए मप्र साइबर पुलिस जल्द ही हेल्पलाइन नंबर 1930 का अपना डेडिकेटेड कॉल सेंटर शुरू करने जा रही है। अभी 1930 डायल…
 20 April 2025
राजधानी में 20 अप्रैल को दो सामाजिक संगठन वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। एक ओर मानस भवन में चौरसिया समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, तो वहीं…
 20 April 2025
मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा, उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल को भोपाल की सेंट्रल जेल में ढाई महीने बीत गए…
Advt.