'बाबा' का गहलोत पर बड़ा अटैक, कहा कांग्रेस सरकार ने बिजनेस पार्टनर को 3000 करोड़ का फायदा पहुंचाया

Updated on 21-02-2026 12:21 PM
जयपुर: राजस्थानविधानसभा में कृषि अनुदान मांगों पर हुई बहस के दौरान राज्य के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने पूर्ववर्ती सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कृषि मंत्री यानी 'बाबा' ने कहा कि मुंबई के कारोबारी मफतलाल मोहनोत, जिनका मूल निवास जोधपुर है, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बिजनेस पार्टनर बताए जाते हैं। उनकी कंपनी शुभम लॉजिस्टिक लिमिटेड समेत तीन फर्मों को फायदा पहुंचाने के लिए वेयरहाउस टेंडर प्रक्रिया में कथित तौर पर अनियमितताएं की गईं। मंत्री ने आरोप लगाया कि टेंडर की शर्तें दो से तीन बार बदली गईं और सुप्रीम कोर्ट से राहत दिलाने तक की कोशिश हुई, जिससे कंपनियों को लगभग 3000 करोड़ रुपये का लाभ मिला।

मंत्री ने विधानसभा में कहा, एसीबी जांच के लिए लिखा था पत्र


मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने सदन को बताया कि आईएएस अधिकारी संदीप वर्मा ने मई 2023 से 2024 के बीच इस मामले की एसीबी जांच कराने के लिए पत्र लिखा था। उनके अनुसार इसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका के संकेत भी सामने आए हैं। पूर्व सरकार के कार्यकाल में राजस्थान राज्य भंडार निगम की टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों को देखते हुए अब सरकार एसीबी में मामला दर्ज कर जांच कराएगी।

नकली खाद-बीज पर कार्रवाई का दावा


कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि कई क्षेत्रों में कांग्रेस नेताओं के रिश्तेदारों और पदाधिकारियों को नकली खाद और बीज बनाते हुए पकड़ा गया। उन्होंने करणपुर, सूरतगढ़, सालासर और डीडवाना सहित कई स्थानों पर कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं किशनगढ़ से लेकर करणपुर तक छापे मारे गए। बीकानेर के जामसर में बिना लेबल वाले करीब 10 हजार बैग खाद जब्त किए गए, जबकि सूरतगढ़ में गुप्त कार्रवाई के दौरान 32 हजार बैग बरामद कर किसानों में वितरित कराए गए।विभागीय कार्रवाई के तहत अवैध, अमानक और बिना लाइसेंस विक्रेताओं के खिलाफ 11,938 निरीक्षण किए गए। इसमें 765 विक्रेताओं को नोटिस, 169 के लाइसेंस निलंबित और 46 लाइसेंस निरस्त किए गए। साथ ही 107 एफआईआर दर्ज हुईं, जिनमें 28 मामलों में गिरफ्तारी और 16 में चालान पेश किए गए। कुल 27 फैक्ट्रियां सीज करने की भी जानकारी दी गई।

फसल बीमा में 500 करोड़ के घोटाले का आरोप


मंत्री ने आरोप लगाया कि फसल बीमा योजना में पिछली सरकार के दौरान सहकारी समितियों ने फर्जी बंटाईदार दिखाकर प्रीमियम भरते हुए करोड़ों रुपये का दावा उठाया। यह घोटाला 10 से अधिक जिलों में फैला बताया गया, जिसकी राशि लगभग 500 करोड़ रुपये बताई गई। वर्तमान में बैंक अधिकारियों द्वारा खातों की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पात्र किसानों को अब तक 6,517 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिसमें पूर्व सरकार के समय के 830 करोड़ रुपये बकाया भी शामिल हैं। फर्जी दावों पर रोक लगाने के लिए बैंकों ने अपने स्तर पर अलग जांच टीमें भी गठित की हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…
 03 March 2026
जयपुर: राजधानी के श्याम नगर इलाके में मंगलवार सुबह जनपथ पर एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में आगजनी से अफरा-तफरी मच गई। 10 मंजिला अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर स्थित फ्लैट में…
Advt.