बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब का क्षेत्र, मप्र में बढ़ेगी ठंड

Updated on 23-10-2020 11:44 PM

भोपाल। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में एक अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के शुक्रवार को गहरा अवदाब के क्षेत्र में तब्दील होकर आगे बढ़ने की संभावना है। इससे मध्यप्रदेश में ठंड बढने की संभावना जताई जा रही है।अरब सागर में पिछले चार दिन से बना कम दवाब का क्षेत्र कमजोर पड़कर समाप्त हो गया है। इससे उत्तर-पूर्व के इलाकों में भारी बारिश की आंशका है। विशेषकर त्रिपुरा में तबाही मच सकती है। हालांकि इसके प्रभाव से मप्र के मौसम में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वातावरण में नमी कम होने लगी है। इस वजह से मप्र में अब धीरे-धीरे ठंड में इजाफा होगा। दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज होने लगेगी। उधर एक पश्चिमी विक्षोभ अभी जम्मू-काश्मीर में सक्रिय है। इसके शनिवार तक श्रीनगर से आगे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने लगेगा। उत्तर भारत की तरफ से आने वाली सर्द हवाएं प्रदेश में ठंडक बढ़ाएंगी। उन्होंने बताया कि अभी दस दिन तक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कोई नया वेदर सिस्टम बनने की संभावना नहीं दिख रही है। इस दौरान कोई पश्चिमी विक्षोभ के आने के भी संकेत नहीं दिख रहे हैं। इस वजह से अब हवाओं का पेटर्न (उत्तर-पश्चिमी) ठंड के मौसम के अनुकूल होने के आसार हैं। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि गहरा अवदाब के क्षेत्र के शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में सुंदरवन के तट पर टकराने की संभावना है। इस शक्तिशाली सिस्टम के असर से उत्तर-पूर्व के इलाकों में कहीं-कहीं भारी वर्षा शुरू हो जाएगी। विशेषकर त्रिपुरा में बाढ़ के हालात बन सकते हैं। इस सिस्टम के बांग्लादेश की तरफ बढ़ने के संकेत मिले हैं। इस वजह से इसका मप्र के मौसम पर विशेष प्रभाव पड़ने के आसार कम ही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.