चौथे T20 में वेस्टइंडीज को 59 रन से हराया, अर्शदीप सिंह ने लिए तीन विकेट

Updated on 07-08-2022 02:53 PM

टीम इंडिया ने फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले गए चौथे T20 मैच में वेस्टइंडीज को 59 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 191 रन बनाए। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 44 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने 33 और संजू सैमसन ने 30 रन बनाए।

जवाब में कैरेबियाई टीम 19.1 ओवर में 132 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। कप्तान निकोलस पूरन और रोवमान पावेल ने सबसे ज्यादा 24-24 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। आवेश खान, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए। पांचवां और आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा।

हाफ सेंचुरी से चूके पंत
पहले बैटिंग करने वाली टीम इंडिया की ओर से कप्तान रोहित शर्मा 16 गेंद में ही 33 रन बनाडाले। वहीं, उनके जोड़ीदार सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 24 रन निकले। तीसरा विकेट दीपक हुड्डा के रूप में गिरा। वे 29 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए। पंत हाफ सेंचुरी से चूक गए। उन्होंने 31 गेंदों का सामना किया और 6 चौके जमाए। अक्षर पटेल ने आखिरी दो ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 8 गेंदों पर 1 चौका और 2 छक्के की मदद से 20 रन बनाए। दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वे 9 गेंद पर सिर्फ 6 रन बना सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.