दिल्ली में कोरोना से उबरे करीब 2.25 लाख आइसोलेशन में हुए ठीक : आंकड़े

Updated on 26-09-2020 08:34 PM

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में कोविड-19 से अब तक उबरे कुल 2,24,375 लोगों में से 50 प्रतिशत से अधिक लोग घर में होम आइसोलेशन में रहते हुए ठीक हुए हैं। यह जानकारी दिल्ली सरकार के आंकड़ों से मिली है। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार मई के पहले सप्ताह से 23 सितम्बर तक कोविड-19 के हल्के लक्षण वाले कुल 1,34,113 लोगों को होम आइसोलेशन में भेजा गया जिसमें से 1,13,374 को प्रोटोकॉल के अनुसार छुट्टी दे दी गई। दिल्ली सरकार कोविड-19 प्रबंधन के दिल्ली मॉडल की एक मुख्य विशेषता के तौर पर होम आइसोलेशन पर बहुत जोर देती है। संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि के साथ, होम आइसोलेशन बढ़ते मामलों को संभालने के लिए एक बहुत ही उपयोगी तरीके के तौर पर सामने आया है। वर्तमान समय में दिल्ली के 11 जिलों में 23 सितंबर तक 17,995 उपचाराधीन कोविड-19 रोगी हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, होम आइसोलेशन कर रहे सबसे अधिक 3,077 उपचाराधीन कोविड-19 रोगी पश्चिम जिले में, इसके बाद 2,261 रोगी उत्तर-पश्चिम जिले में, 1,844, दक्षिण-पश्चिम जिले में, 1,808 दक्षिण जिले में और 1,710 पूर्वी जिले में हैं। आंकड़ों के अनुसार होम आइसोलेशन में सबसे कम 759 कोविड-19 रोगी उत्तर-पूर्व जिले में और 989 मरीज नई दिल्ली में हैं, जबकि बाकी जिलों में इनकी संख्या 1,000-2,000 के बीच है। आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि 23 सितंबर तक कोविड-19 के कारण 41 लोगों की मौत होम आइसोलेशन के दौरान हुईं। 2,700 से अधिक उन रोगियों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया जिनमें मध्यम या गंभीर लक्षण सामने आए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
 28 April 2026
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
Advt.