अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने शेयर की अपनी बिकिनी फोटो

Updated on 17-09-2022 06:40 PM

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भले ही फिल्मों का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। अंशुला ने अब हाल ही में बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर बात की है। उन्होंने अपनी बिकिनी फोटो शेयर की है और इसके साथ बॉडी को लेकर एक मैसेज शेयर किया है। फोटो में आपको अंशुला ब्लू कलर की बिकिनी में नजर आएंगी और उन्होंने लिखा है, 3 महीने पहले जब मैं प्रियम से बात कर रही थी स्विमिंग कॉस्ट्यूम को लेकर तो मुझे याद है कि मैंने उनसे कहा था कि मैं कभी बकिनी नहीं पहनूंगी। मेरे अंदर कॉन्फिडेंस ही नहीं था। उनका रिस्पॉन्स बिल्कुल सिंपल था- क्यों नहीं? तुम्हें जरूर पहनना चाहिए।

अंशुला का मैसेज

अंशुला ने आगे लिखा, 'मैं क्यों झिझक रही थी? क्योंकि मैं यही सोचती थी कि मुझे ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो मेरे शरीर को छिपा सके। हालांकि अब मैं इस सोच को बदल रही हूं। यह तस्वीर मेरे ड्राफ्ट में काफी समय से थी। मैं यही सोचती थी कि केवर सही फोटो ही फीड पर जानी चाहिए। फिलहाल मैं अपने शरीर से प्यार करना सीख रही हूं। मैं तब भी अपने शरीर के साथ अच्छे से रह रही हूं जब वह थोड़ा फूला हुआ भी हो।'

'मैं खुश हूं कि मैंने चांस लिया और बिकिनी लेकर आई अपने लिए। ये मेरी छुट्टियों के बेस्ट दिन थे। मैं कॉन्फिडेंट थी और अपनी ही स्किन में और ज्यादा कम्फर्टेबल। अब मैं दोबारा बिकिनी पहनने का इंतजार कर रही हूं।' अंशुला के इस पोस्ट पर सभी उनकी इस सोच की तारीफ कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा रकुल प्रीत सिंह, तारा सुतारिया और रिया कपूर जैसे सेलेब्स ने उनके इस पोस्ट को पसंद किया है। सभी ने अंशुला के लिए दिल वाले इमोजी पोस्ट किए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.