दिवाली पर 'होली' खेलने लगी अनुष्का शर्मा की बेटी, एक्ट्रेस ने शेयर की बेटी वामिका की फोटो

Updated on 25-10-2022 06:06 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक बहुत खास फोटो शेयर की है। यह फोटो है उस शख्स की है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर ना के बराबर ही आती हैं, हालांकि फैंस इस क्यूट सेलेब्रिटी की फोटोज देखने को बेताब रहते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं विराट और अनुष्का की बेटी वामिका की। अनुष्का शर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी बेटी वामिका की फोटो पोस्ट की है।

दिवाली पर वामिका ने खेल ली होली
क्योंकि विराट और अनुष्का कभी भी अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं करते हैं इसलिए इस फोटो में भी उन्होंने सिर्फ वामिका के हाथ दिखाए हैं। फोटो देखकर लग रहा है कि दिवाली पर रंगोली बनाने के दौरान वामिका ने सारे कलर्स मिला दिए और रंगोली भी खराब हो गई। ऐसे में अनुष्का ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा- दिवाली और होली एक ही दिन।

जब लीक हो गई थीं वामिका की फोटोज
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की तस्वीरें अभी तक सिर्फ एक ही बार सामने आई हैं। तब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बहुत सख्त लहजे में इस बात का विरोध किया था। हुआ यूं था कि किसी फोटोग्राफर ने एक्ट्रेस की उनकी बेटी के साथ तस्वीरें क्लिक करके पोस्ट कर दी थीं, जो कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

विराट ने हैप्पी कर दी फैंस की दिवाली
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान से मैच जिताकर इस साल फैंस की दिवाली हैप्पी कर दी। जहां तक उनके परिवार के दिवाली सेलिब्रेशन की बात है तो उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस जीत से बहुत ज्यादा खुश थीं। अनुष्का शर्मा ने इस मौके पर विराट कोहली की तस्वीरों वाली एक पोस्ट भी की थी जिसमें उन्होंने देश को इतनी खुशी देने के लिए विराट कोहली का शुक्रिया अदा किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.