बॉलीवुड फिल्में ना चलने पर अनुराग कश्यप का हमला

Updated on 16-08-2022 06:46 PM

अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वह अपनी फिल्म दोबारा को प्रमोट करने के लिए अगल-अगल तरीके अपना रहे हैं। इसी सिलसिले में दिए एक इंटरव्यू में अनुराग ने बॉलवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं करने पर बात की है। उन्होंने कहा कि आज देश में हर चीज में टैक्स लगा है पैसा कैसे बचेगा लोगों के पास। इसके साथ ही उन्होंने साउथ की फिल्मों और देश की इकोनॉमी पर भी बात की है।

बॉलीवुड में हर तरह की फिल्म बन रही हैं- अनुराग
अपने इंटरव्यू में अनुराग ने कहा- इंडस्ट्री को लेकर जितनी खराब स्थिति बताई जा रही है, असल में उतनी नहीं है। फिल्ममेकर्स सिर्फ मीडिया द्वारा बनाई झूठी कहानी से डर रहे हैं और उन्हें डराया जा रहा है। आज भी बॉलीवुड में हर स्केल की फिल्में बन रही हैं। बड़ी फिल्मों को लेकर पहले से ही एक नरेटिव सेट किया जा रहा है।

GST से ध्यान हटाने के लिए बायकॉट का गेम- अनुराग
साउथ फिल्मों पर बात करते हुए अनुराग बोले- लोगों को कैसे पता कि वहां फिल्में चल रही हैं। सच बात तो यह है कि उन्हें यह भी नहीं पता होगा कि वहां पिछले हफ्ते कौन सी फिल्म रिलीज हुई है। वहां भी बॉलीवुड जैसा ही हाल है। लोग सिनेमाघर इसलिए नहीं जा पा रहे क्योंकि उनके पास पैसे ही नहीं हैं। आज देश में पनीर से लेकर चीज में GST लगा हुआ है, मंहगाई आसमान छू रही है। आम आदमी को इससे छुटकारा मिलेगा तभी वह सिनेमाघर जाकर फिल्में देखेगा। इन सब चीजों से ध्यान हटाने के लिए सोशल मीडिया पर बायकॉट का गेम चलाया जाता है।

देश आजाद हो गया, पर बॉलीवुड नहीं
अनुराग ने आगे कहा- लोग हमेशा से ही वही फिल्में देखने जाते हैं, जिनके बारे में उन्हें पता होता है कि यह अच्छी है। अनुराग ने देश की इकोनॉमी पर बात करते हुए ने कहा कि आप बस बॉलीवुड और क्रिकेट के बारे में बात करते रहो और लोगों को देश में असल समस्या क्या है, इसके बारे में पता ही नहीं चलेगा। देश को आजाद हुए भले ही 75 साल हो गए हैं, लेकिन बॉलीवुड आज भी इंडिपेंडेंट नहीं है। बता दें, अनुराग कश्यप की फिल्म दोबारा 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी इसमें तापसी पन्नू और पवैल गुलाटी लीड रोल में नजर आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.