अनुपम खेर ने भाई राजू के बर्थडे पर शेयर किया वीडियो

Updated on 11-09-2022 06:15 PM

अनुपम खेर ने अपने भाई राजू खेर के बर्थडे पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम ने अपने भाई की खूबियां बताई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह वह अपने भाई राजू जैसे नहीं हो सकते। अनुपम ने बताया कि राजू  में बिल्कुल स्वार्थ नहीं है और वह अनुपम की सफलता को अपनी सफलता मानकर खुश रहते हैं। 

राजू को बताया, दुनिया का सबसे अच्छा भाई

अनुपम ने लिखा है, मेरे भाई राजू जन्मदिन मुबारक हो। ईश्वर तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां दे। ईश्वर तुम्हें लंबा और स्वस्थ जीवन दे। तुम दुनिया के सबसे अच्छे भाई हो। यह वीडियो दुनिया को बताने के लिए है कि मेरी जिंदगी में तुम हो तो मैं कितना भाग्यशाली हूं। जीते रहो और खुश रहो।

मेरी सक्सेस को अपना बनाया 

वीडियो में अनुपम खेर कहते दिख रहे हैं, तुम मुझसे छोटे हो लेकिन बड़े भाई की तरह मुझे सपोर्ट करते हो। तुम उतने सक्सेसफुल नहीं हो जितना मैं हूं, दुनिया के नजरिये से, लेकिन तुमने मेरी सक्सेस को अपनी सक्सेस बनाया हुआ है। जो तुम्हारा सबसे अच्छा गुण है। मुझे नहीं लगता कि अगर मैं तुम्हारी जगह होता तो मैं भी ऐसा ही फील कर पाता। तुम निस्वार्थ हो, हैरतंगेज हो और तुम्हारा सेंस ऑफ ह्यूमर जबरदस्त है। तुमको बचपन में मेरी वजह से बहुत सजा मिली क्योंकि मैं शरारतें करता था और तुम पकड़े जाते थे। 

भाई को दीं शुभकामनाएं

अनुपम ने अपने भाई को शुभकामना देते हुए कहा, मेरी जो खुशी है, वो हम साझा करते हैं। हमारा रिश्ता बहुत खूबसूरत है। ईश्वर करे कि हम हमेशा ऐसे ही रहें। ईश्वर करे कि हर भाई का तुम्हारे जैसा भाई हो। पूरी दुनिया के लिए मेरी यही कामना है। तुम बहुत अच्छे हो। ईश्वर तुम्हारी रक्षा करे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.