'दाग : एगो लांछन'' में जलवा बिखेरेगी आम्रपाली और अभिनेता रितेश पांडेय

Updated on 05-07-2022 07:05 PM

सोमवार को गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में भोजपुरी सिनेमा को एक बार फिर पंख लगा। भोजपुरी फिल्म स्टॉर और सांसद रवि किशन शुक्ला ने भोजपुरी फ़िल्म ‘दाग : एगो लांछन'' का मुहूर्त किया। इनमें अभिनेत्री आम्रपाली दूबे और अभिनेता रितेश पांडेय मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे।

किशन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा और प्रयास से फिल्मों की शूटिंग के लिए गोरखपुर एक अच्छे लोकेशन से सम्पन्न क्षेत्र बन चुका है। अभी बहुत कुछ हो भी रहा है। इससे काफी संख्या में निर्माता निर्देशक गोरखपुर का रुख कर रहे हैं। ऐसा होने से स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा में निखार आ रहा है। प्रदर्शन और रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने निर्माता निशांत उज्ज्वल की तारीफ की। रवि किशन ने कहा कि निशांत जब फिल्म पीआरओ थे, तब से मैं इन्हें जनता हूं। ये मेरी भी कई फिल्मों के पीआरओ रहे हैं। आज उन्हें फिल्म निर्माण करते देख प्रसन्नता हो रही है।

बता दें कि ‘दाग : एगो लांछन'' फिल्म की अभिनेत्री आम्रपाली दुबे हैं, जबकि फिल्म अभिनेता के रूप में रितेश पाण्डेय को मौका मिला है। इसके निर्देशक प्रेमांशु सिंह व लेखक मनोज कुशवाहा हैं। फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत, रक्षा गुप्ता, अमित शुक्ला, रंभा साहनी, निशा तिवारी, बबलू पंडित, सत्य प्रकाश और ज्योति कलश को भी अभिनय के माध्यम से अपना जलवा दिखाएंगे। इस दौरान सह निर्माता सुशांत उज्जवल, छायाकार मनोज कुमार सिंह, लाइन प्रोड्यूसर अखिलेश राय, समरेंद्र सिंह, पवन दुबे आदि मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
 05 March 2026
एक्टर सोनू सूद ने कोविड के दौरान लॉकडाउन में सैंकड़ों लोगों की मदद की थी और 'मसीहा' बनकर उभरे थे। तबसे वह लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं।…
 05 March 2026
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे रणबीर कपूर लंबे बालों…
 05 March 2026
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में से एक है, जिन्हें लोग कपल के रूप में काफी पसंद करते हैं। पावर कपल के रूप में निक…
 03 March 2026
पहले जब भी होली की बात होती थी 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' और 'अंग से अंग लड़ाना' जैसे गाने जुबां पर चढ़ जाते थे और खूब बजाए भी जाते…
 03 March 2026
अरिजीत सिंह हाल के दिनों में बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा को लेकर काफी चर्चा में रहे। पिछले दिनों आमिर खान अरिजीत सिंह के होमटाउन पहुंचे थे।…
 03 March 2026
ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद पूरे पश्‍च‍िम एशिया में तनाव बढ़ता जा रहा है। यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) समेत मिडिल ईस्ट के कई हिस्सों में जवाबी…
Advt.