अमेरिकी सिंगर ने गाया- ओम जय जगदीश हरे

Updated on 14-08-2022 05:33 PM

देश इस समय आजादी का अमृत महोत्सव के जश्न में डूबा है। 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में अमेरिकी गायक मैरी मिलबेन भी मौजूद रहेंगी। वे पहली अफ्रीकी-अमेरिकी कलाकार हैं जिन्हें विदेश मंत्रालय और इंडियन काउंसिल फॉर कल्चर रिलेशन (ICCR) ने आमंत्रित किया है। 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए अमेरिकी सिंगर रविवार को भारत आ सकती हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक भारत आने से पहले उन्होंने ओम जय जगदीश हरे गाकर देशवासियों का दिल जीत लिया।

मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी सिंगर ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी भारत के लिए सही नेता हैं। वह दूरदर्शी हैं और उन्होंने एक नेता के रूप में देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं निश्चित रूप से मानती हूं कि वह अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करने के लिए सही नेता हैं।

निमंत्रण पाकर गर्व महसूस हो रहा है
भारत आने से पहले मिलबेन ने कहा कि मुझे 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक सांस्कृतिक राजदूत के रूप में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। जिसे पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा- जब मैं भारत की अपनी पहली यात्रा की तैयारी कर रही हूं तो मेरी दिल की धड़कनें डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर के इन शब्दों को दोहरा रही हैं। डॉ किंग ने कहा था- दूसरे देशों में मै एक पर्यटक के रूप में जा सकता हूं, लेकिन भारत में मैं एक तीर्थयात्री के रूप में आता हूं।

कौन है मैरी मिलबेन
मैरी जोरी मिलबेन एक अमेरिकी गायिका, एक्ट्रेस और मीडिया पर्सनैलिटी हैं। मिलबेन ने लगातार तीन अमेरिकी राष्ट्रपतियों के लिए अपनी कला का प्रदर्शन किया है। इसके अलावा, मिलबेन जॉर्डन की रानी नूर और राजकुमारी बासमा बिन्त सऊद अल सऊद सहित अंतरराष्ट्रीय रॉयल्टी के लिए एक सोलो आर्टिस्ट या परफॉर्मर भी रह चुकी हैं। मिलबेन जेएमडीई एंटरप्राइजेज की फाउंडर और सीईओ भी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.