लॉर्ड्स में साथ दिखे अंबानी-पिचाई:'द हंड्रेड' क्रिकेट लीग में निवेश के कयास

Updated on 10-08-2022 05:00 PM

टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और गूगल के CEO सुंदर पिचाई के साथ एक फोटो शेयर की। तीनों लॉर्ड्स में क्रिकेट मैच देख रहे थे। इस तस्वीर के सामने आने के बाद 'द हंड्रेड' में कॉर्पोरेट इन्वेस्टमेंट की अटकलें लगाई जा रही हैं। 'द हंड्रेड' इंग्लैंड की इनोवेटिव क्रिकेट लीग है जिसमें एक इनिंग में 100 गेंद होती है।

रवि शास्त्री लीग में कमेंटेटर
इस लीग के दूसरे एडिशन में रवि शास्त्री यूके के एक ब्रॉडकास्टर के लिए कमेंट्री कर रहे हैं। तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'दो लोगों की शानदार कंपनी में जो क्रिकेट से प्यार करते हैं - मुकेश अंबानी और सुंदर पिचाई @thehundred।' इस साल का टूर्नामेंट 3 अगस्त को शुरू हुआ और 3 सितंबर को लॉर्ड्स में खत्म होगा।

हर टीम के लिए 25 गेंदों का पावर प्ले प्रत्येक पारी की शुरुआत में होता है। जिसका अर्थ है कि पावर प्ले के दौरान शुरुआती 30-यार्ड सर्कल के बाहर केवल दो फील्डर्स की अनुमति है। एक टीम के 100 गेंद फेंकने के बाद उसके खिलाड़ी बल्लेबाजी के लिए स्विच करते हैं और 100 गेंदों का सामना करते हैं। जो भी टीम सबसे ज्यादा रन बनाती है, वह मैच जीत जाती है।

द हंड्रेड में एक पुरुष और महिला टूर्नामेंट होता है, जिसमें सात शहरों में आठ टीमें भिड़ती हैं। टीमें 32 मैचों के ग्रुप राउंड में खेलती हैं। जो भी टीम टॉप पर रहती है, वह सीधे फाइनल में पहुंच जाती है। टेबल में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों का मुकाबला फाइनल में पहुंचने के लिए होता है।

रिलायंस तीन T20 टीमों का मालिक
रिलायंस पहले से ही 3 देशों में तीन T20 टीमों का मालिक है। इसमें BCCI का IPL, अमीरात क्रिकेट बोर्ड की UAE T20 लीग और क्रिकेट साउथ अफ्रीका की T20 लीग शामिल है। दूसरी ओर सुंदर पिचाई बड़े क्रिकेट फैन हैं, जो कभी एक प्रोफेशनल प्लेयर बनने का सपना देखते थे।

अंबानी और पिचाई की बिजनेस रिलेशनशिप
दिलचस्प बात यह है कि अंबानी और पिचाई क्रिकेट के बाहर भी बिजनेस रिलेशनशिप शेयर करते हैं। 2020 में गूगल ने Jio प्लेटफॉर्म्स में 7.7% हिस्सेदारी के लिए 33,737 करोड़ रुपए का निवेश किया था। इसने गूगल को फेसबुक के बाद जियो में दूसरा सबसे बड़ा माइनॉरिटी शेयरहोल्डर बना दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.