अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने यूपी के निवासियों को मिर्ज़ापुर का राजा चुनने का दिया एक अनोखा मौका!

Updated on 20-10-2020 05:18 PM

मुंबई मिर्जापुर के आगामी दूसरे सीज़न के प्रति प्रत्याशा के साथ, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो के इस शो के प्रति उत्साह अपने चरम पर है। वही, रिलीज़ से ठीक पहले, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने मिर्जापुर के कलाकारों को यूपी निवासी के करीब लाने का एक शानदार तरीका ढूंढ निकाला है। यदि आप बनारस, आगरा, गाजियाबाद, बरेली, प्रयागराज, मेरठ, लखनऊ और कानपुर सहित शहरों के आस-पास हैं, तो आप अपने प्रिय मिर्जापुर किरदार- कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फ़ज़ल), और मुन्ना भैया (दिव्येंदु) के बहुत बड़े कट-आउट इन शहरों की सड़कों पर देख सकते है। इन कट-आउट पर क्यूआर कोड शामिल किए गए हैं। कोड को स्कैन करने पर, प्रशंसक उस दावेदार को अपना वोट कर सकते है जो उन्हें लगता है कि मिर्जापुर के सिंहासन पर बैठना चाहिए। आपको बस इतना करना है कि अपने फोन से इस कोड को स्कैन करना है और अपने पसंदीदा मिर्जापुर किरदार के लिए वोट करना है। यह कट-आउट 15 दिनों तक रहेंगे, इसलिए कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना के साथ एक सेल्फी क्लिक करने का मौका अपने हाथ से जाने मत दीजिएगा।

मिर्जापुर 2 में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी, हर्षिता गौर, रसिका दुगल, अमित सियाल, विजय वर्मा, शीभा चड्ढा, राजेश तैलंग और कुलभूषण खरबंदा नज़र आएंगे। यह शो एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है, जिसे पुनीत कृष्णा द्वारा निर्मित और गुरमीत सिंह मिहिर देसाई द्वारा निर्देशित किया गया है। लगभग दो साल के लंबे इंतजार के बाद, अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ 'मिर्जापुर' 23 अक्टूबर, 2020 में अपने दूसरे सीज़न के साथ वापसी कर रही है। बहुप्रतीक्षित अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा रचित और निर्मित है और यह दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में अमेज़न प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से लॉन्च होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…
 03 March 2026
जयपुर: राजधानी के श्याम नगर इलाके में मंगलवार सुबह जनपथ पर एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में आगजनी से अफरा-तफरी मच गई। 10 मंजिला अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर स्थित फ्लैट में…
Advt.