35 सालों से टिकैत परिवार में जल रही अमर किसान ज्योति

Updated on 10-02-2022 05:54 PM

मुजफ्फरनगर । यूपी में मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली गांव में स्थित टिकैत परिवार करीब 35 साल से किसानों को श्रद्धांजलि के रूप में ‘अमर किसान ज्योति’ जला रहा है।  किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत ने पहली बार 1 मार्च 1987 को गांव सिसौली स्थित अपने परिवार में ज्योति जलाई थी। लौ के बारे में बात करते हुए, नरेंद्र टिकैत ने बताया, “1 मार्च, 1987 से यह लौ जल रही है। इसे अमर किसान ज्योति कहा जाता है और यह लौ देसी घी से भरी जाती है। इसे महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों के लिए मुद्दा उठाने के लिए शुरू किया था।” नरेंद्र टिकैत ने कहा कि लौ को बनाए रखने के लिए करीब 1.25 किलो देसी घी का इस्तेमान किया जाता है, जो कि देश भर के कई गांवों से लाया जाता है। किसान ‘अमर किसान ज्योति’ पर आते हैं और किसान नेता और उनके पिता महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि देते हैं। उन्होंने बताया कि टिकैत परिवार आदर के रूप में लौ के अलावा महेंद्र टिकैत का हुक्का भी हर दिन भरता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले दौर के चुनाव से पहले रविवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत सिंह ने मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) मुख्यालय का दौरा किया और अमर किसान ज्योति पर महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि दी। मालूम हो कि 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए सात चरणों में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होना है। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर आज को मतदान हो रहा है। यहां उत्तर भारत के प्रभावशाली किसान संगठन भारतीय किसान संघ (बीकेयू) किसानों के बीच काफी दबदबा है। बीकेयू के अध्यक्ष नरेश टिकैत और उसके प्रवक्ता राकेश टिकैत ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान लोगों से किसानों के मुद्दों पर मतदान करने की अपील की। नरेश और राकेश टिकैत दिग्गज किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे हैं। नरेश टिकैत बाल्यान खाप के प्रमुख भी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
 28 April 2026
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
Advt.