मैच के साथ ही सीरीज भी जीती भारत ने, वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे मैच में 44 रन से हराया

Updated on 10-02-2022 06:07 PM

अहमदाबाद । टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे मैच में 44 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत ली है। वेस्टइंडीज 238 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 46 ओवर में 193 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। शमर ब्रुक्स (44) टॉप स्कोरर रहे। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में 4 विकेट आए। टीम इंडिया ने इस साल किसी भी फॉर्मेट में अपनी पहली सीरीज जीती है। साथ ही रोहित शर्मा की बतौर फुलटाइम वनडे कप्तान ये पहली सीरीज जीत रही।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुएभारत ने 9 विकेट पर 237 का स्कोर बनाया। सूर्यकुमार यादव (64) टॉप स्कोरर रहे। केएल राहुल ने भी 49 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ और ओडीयन स्मिथ ने 2-2 विकेट चटकाए।
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 11वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत। 2007 के बाद से भारत वेस्टइंडीज से कोई वनडे सीरीज नहीं हारा है। इसके साथ ही टीम इंडिया किसी देश के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा वनडे सीरीज जीतने वाला पाकिस्तान के बाद संयुक्त रूप से दूसरा देश बन गया है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.