आज भोपाल में जुटेंगे सभी कलेक्टर, संभागायुक्त और निगमायुक्त

Updated on 13-02-2026 11:43 AM
भोपाल, प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर, संभागों के आयुक्त और नगर निगमों के कमिश्नर आज भोपाल में रहेंगे। इन अधिकारियों को यह सिखाया जाएगा कि इस साल होने वाली मकानों की डिजिटल गणना कैसे की जाएगी और इसके लिए क्या प्रक्रिया अपनानी होगी? मॉनिटरिंग और एक्जीक्यूट करने के लिए क्या तरीका अपनाना होगा? एक मई से शुरू होने वाली मकानों की गणना के लिए इन अधिकारियों को प्रशिक्षण देने भोपाल बुलाया गया है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया की मौजूदगी में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन होने वाली जनगणना के लिए प्रदेश के गृह विभाग के सचिव और राज्य नोडल अधिकारी जनगणना अभिषेक सिंह ने सभी कलेक्टरों, संभागीय आयुक्तों, नगर निगम आयुक्तों को पत्र लिखकर प्रशिक्षण में आने के लिए कहा है। इसमें कहा गया है कि जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए 13 फरवरी को प्रशिक्षण दिया जाना है। इसका पहला चरण मकान गणना के रूप में इसी साल एक मई से शुरू होने वाला है। इसके लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।

प्रशिक्षण में दी जाएगी ये जानकारी

  • जनगणना 2027 के लिए तय नीति के अंतर्गत कितने दिन में जनगणना होना है, क्या प्रोसेस होगी, क्या सवाल होंगे और डिजिटल टूल्स कैसे इस्तेमाल करने हैं।
  • जनगणना अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर क्या प्रक्रिया होगी, ट्रेनिंग, फंड वितरण, उपयोगिता प्रमाण पत्र, अलग-अलग इकाइयों की जनगणना में उपयोगिता बताई जाएगी।
  • फील्ड एक्टिविटीज के दौरान किस तरह के चैलेंज सामने आएंगे और कैसे काम करना है?
  • मोबाइल एप्स, सीएमएमएस, एचएलबीसी जैसे डिजिटल टूल्स की वर्किंग, मॉनिटरिंग की जानकारी दी जाएगी।

अब तक रिक्त है जनगणना निदेशक का पद

मध्यप्रदेश में जनगणना निदेशक का पद 30 सितंबर के बाद से रिक्त है। तीस सितम्बर को यहां जनगणना निदेशक के रूप में काम कर रहीं भावना वालिम्बे रिटायर हो गई हैं। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार इस पद पर किसी अधिकारी की तैनाती नहीं कर सके हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस साल होने वाली जनगणना को लेकर मकानों की गणना के लिए तारीख के बाद अब प्रश्नावली और प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी ऐलान कर दिया है। अभी एमपी के जनगणना निदेशक का चार्ज छत्तीसगढ़ के जनगणना निदेशक के अतिरिक्त प्रभार के रूप में है। जनगणना के प्रशिक्षण से 36 घंटे पहले राज्य शासन द्वारा राज्य स्तरीय जनगणना के लिए बनाई गई समन्वय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार उप सचिव सामान्य प्रशासन जयेंद्र कुमार विजयवत को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विजयवत जनगणना 2027 के दोनों चरणों में शासन स्तर से किए जाने वाले कार्यों से संबंधित जिम्मेदारी संभालेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया…
 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सरकार…
 07 March 2026
भोपाल, एमपी में सेक्स रेश्यो यानी लिंगानुपात को सुधारने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने साल 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरु की थी। 'बेटियों को लखपति' बनाने के उद्देश्य से…
 07 March 2026
भोपाल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 34 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पानी को लेकर सरकार से लेकर अफसर तक अलर्ट हुए…
 07 March 2026
भोपाल, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आंदोलन की धमकी देने वाले उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेडा को भोपाल तलब किया गया। शुक्रवार देर रात वे भोपाल…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने गोमांस से भरे कंटेनर पकड़ाने के मामले में एसआईटी ने चालान पेश कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के 56 दिन बाद गुरुवार को…
 07 March 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। वहीं, 19 KG वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 07 March 2026
भोपाल, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर…
Advt.