दादी के रोल पर अली असगर के बेटे ने कही ऐसी बात

Updated on 19-09-2022 06:30 PM

अली असगर को द कपिल शर्मा शो में दादी के रोल में काफी पॉप्युलैरिटी मिली थी। हालांकि उनका कहना है कि ये रोल करने के बाद परिवार में उन्हें कभी इज्जत नहीं मिली। अली ने बताया कि एक दिन मेरे बेटे ने मुझसे कहा क्या आपको औरत की तरह तैयार होने के अलावा कुछ भी नहीं आता? मेरे बेटे के इस सवाल ने मुझे अंदर से झकझोर कर रख दिया। जिसके बाद मैंने उस तरह के रोल को करने से मना कर दिया।

कपिल शर्मा शो में दादी का किरदार निभा चुके एक्टर अली असगर ने बताया कि कभी भी उन्हें इस किरदार की बदौलत परिवार में इज्जत नहीं मिली। फेमस डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के मंच पर फैमिली एपिसोड में अली के परफॉर्मेंस के बाद उनके बच्चों का वीडियो प्ले किया गया। वीडियो में अली की बेटी ने कहा - स्कूल में सब लोग हमें चिढ़ाते थे कि तुम्हारी दो मां है ,दादी का बेटा, दादी की बेटी कहा करते थे, हमारे पिता ने खुद अपना मजाक बनवाकर लोगों को हंसाने की कोशिश की है, वी लव यू डैड जिसे सुनकर अली जोर-जोर से रोने लगते हैं।


 अली ने बताया था कि एक रोज मैं और मेरा पूरा परिवार खाना खा रहा था तभी टीवी पर एक ऐड आने लगा जिसमें बताया गया कि अली एक अन्य एक्टर के साथ काम कर रहे हैं, जहां अली बहू का रोल निभाएंगे और वह एक्टर पुलिस का। जिसे देखकर मेरे बेटे ने मेरी तरफ देखकर कहा- आपको कुछ और आता नहीं हैं?
जब मैंने उससे पूछा कि क्यों? क्या हुआ? तब उसने बताया कि उसे स्कूल में सब चिढ़ाते हैं, मैंने उसकी बात को नजरअंदाज किया और अगले दिन रविवार को शो का एक एपिसोड टेलीकॉस्ट हुआ जिसमें मैं वापस से महिला के रोल में नजर आया जिसे देखकर मेरा बेटा वहां से उठकर चला गया, जिसके बाद मुझे लगा कि आगे मुझे इस तरह के रोल नहीं करने चाहिए। मैंने अगले 9 महीने तक एक भी काम नहीं किया क्योंकि उस दौरान मुझे सिर्फ वैसे ही रोल ऑफर हुआ करते थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.