अक्षय का पुराना बयान वायरल कहा था- फिल्में फ्लॉप होती रहीं, तो कनाडा शिफ्ट हो जाऊंगा

Updated on 14-08-2022 07:27 PM

अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन फिल्म के बिजनेस में 30% की गिरावट देखने को मिली है। अब फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बीच अक्षय कुमार का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर उनकी फिल्में फ्लॉप होती रहीं, तो वे भारत छोड़कर कनाडा शिफ्ट हो जाएंगे।

फिल्में नहीं चलने पर कनाडा जाने के बारे में सोच रहे थे अक्षय
अक्षय को अक्सर 'कनाडा कुमार' कहकर ट्रोल भी किया जाता है। अक्षय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि भारत में टैक्स का भुगतान करते हुए उनके पास अभी भी कनाडा की नागरिकता है। 2019 में कनाडा की नागरिकता के लिए आवेदन करने और लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान छोड़ने के बाद अक्षय की काफी आलोचना भी की गई थी। तब एक्टर ने यह भी कहा था कि उनकी फिल्में नहीं चलने के बाद वह कनाडा जाने के बारे में भी सोच रहे थे, एक समय पर वे काफी हताश हो गए थे।

यह पहली बार नहीं है जब अक्षय ने अपनी नागरिकता के बारे में खुलासा किया है। इससे पहले 'कॉफी विद करण 7' शो पर करण जौहर ने एक्टर से पूछा था कि क्या उन्हें ट्रोल होने पर फर्क पड़ता है? इसके जवाब में अक्षय ने तुरंत कहा था कि वह ज्यादा ऑनलाइन नहीं जाते हैं। उन्होंने कहा था, "अधिक से अधिक, वे कनाडा के बारे में लिखते हैं। जिसकी मुझे परवाह नहीं है।" जब करण ने कहा कि ट्रोल्स आपको कनाडा कुमार कहते हैं? अक्षय ने इसके जवाब में कहा था, "हां, कनाडा कुमार, ठीक है, मुझे बुलाओ।" हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने कहा कि वह एक भारतीय हैं जो हमेशा ऐसे ही रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.