डीपी पर तिरंगा लगाकर यूजर्स के निशाने पर आए अक्षय कुमार

Updated on 04-08-2022 07:36 PM

अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) बदल कर इसकी जगह तिरंगा लगाकर लोगों से इसे डीपी पर लगाने की अपील की है। प्रधानमंत्री की इस अपील पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी अपनी डीपी पर तिरंगा लगा लिया। इसके फौरन बाद वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

अक्षय कुमार ने अपनी डीपी पर तिरंगा लगाते हुए ट्वीट किया- आज़ादी के 75 साल का अमृत महोत्सव मनाने का वक्त आ गया है। गर्व से, शान से हर घर तिरंगा लहराने का वक्त आ गया है। अक्षय के इस ट्वीट को ट्रोलर्स ने हाथों-हाथ लिया और उन्हें जमकर ट्रोल किया।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- देख रहे हो बिनोद कैसे मूवी रिलीज से पहले देशभक्ति दिखाई जा रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- आपसे कोई शिकायत नहीं है सर पर जो कागज नहीं दिखाएंगे उसकी हम मूवी भी नहीं देखेंगे। हां एक बात और हर घर तिरंगा जरूर फहराएंगे। अक्षय कुमार के शिवलिंग पर दूध ना चढ़ाने की सलाह देने वाले ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट किया- दूध चढ़ाना है कि नहीं?

अक्षय कुमार के इस तरह से ट्रोल होने के पीछे की वजह भी हम आपको बता देते हैं। दरअसल, 11 अगस्त को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म रक्षा बंधन को लेकर अक्षय सोशल मीडिया पर लगातार यूजर्स का विरोध झेल रहे हैं। फिल्म की लेखिका कनिका ढिल्लों हैं। कनिका के पुराने ट्वीट के चलते ही इस फिल्म का विरोध हो रहा है। कनिका ने सीएए को लेकर एक ट्वीट किया था जिसका स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है। अपने इस ट्वीट में कनिका ने लिखा था- हम कागज नहीं दिखाएंगे। कनिका ने हिंदुत्व, मोदी सरकार, बुल्डोजर की कार्रवाई, गऊ माता आदि पर तीखी टिप्पणी ट्विटर पर की थी, जिसके चलते अब यूजर्स कनिका की फिल्म का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित फिल्म रक्षाबंधन में अक्षय और भूमि के अलावा सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादिया खातीब और स्मृति श्रीकांत भी अहम भूमिका में होगी। ये चारों फिल्म में अक्षय की बहन के किरदार में नजर आयेंगी। फिल्म 'रक्षाबंधन' को अक्षय कुमार की बहन अलका हीरानंदानी फिल्ममेकर आनंद एल रॉय संग मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। लेखक हिमांशु शर्मा और निर्देशक आनंद एल रॉय हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
 05 March 2026
एक्टर सोनू सूद ने कोविड के दौरान लॉकडाउन में सैंकड़ों लोगों की मदद की थी और 'मसीहा' बनकर उभरे थे। तबसे वह लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं।…
 05 March 2026
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे रणबीर कपूर लंबे बालों…
 05 March 2026
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में से एक है, जिन्हें लोग कपल के रूप में काफी पसंद करते हैं। पावर कपल के रूप में निक…
 03 March 2026
पहले जब भी होली की बात होती थी 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' और 'अंग से अंग लड़ाना' जैसे गाने जुबां पर चढ़ जाते थे और खूब बजाए भी जाते…
 03 March 2026
अरिजीत सिंह हाल के दिनों में बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा को लेकर काफी चर्चा में रहे। पिछले दिनों आमिर खान अरिजीत सिंह के होमटाउन पहुंचे थे।…
 03 March 2026
ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद पूरे पश्‍च‍िम एशिया में तनाव बढ़ता जा रहा है। यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) समेत मिडिल ईस्ट के कई हिस्सों में जवाबी…
Advt.