मार्च 2024 तक सभी टाउन में एयरटेल का 5G:CEO ने दिए पैक महंगे करने के संकेत

Updated on 10-08-2022 05:06 PM

टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल इस महीने कुछ शहरों में 5G सर्विसेज शुरू कर देगी। मार्च 2024 तक देश के सभी कस्बों और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करेगी। कंपनी के MD और CEO गोपाल विट्टल ने यह इसकी जानकारी दी।

गोपाल विट्टल ने यह भी कहा कि भारत में मोबाइल सर्विसेज की कीमत बहुत कम है और इसे बढ़ाने की जरूरत है। ये सीधा संकेत है कि 4G के पैक की कीमत बढ़ाई जा सकती है और 5G सर्विस के लिए भी यूजर को 4G से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

विट्टल ने कहा, 'भारत में 5,000 शहरों 5G को रोलआउट करने प्लान पूरी तरह से तैयार हैं। यह हमारे इतिहास में सबसे बड़े रोलआउट में से एक होगा।' हाल ही में आयोजित 5G नीलामी में, एयरटेल ने 19,867.8 MHz स्पेक्ट्रम हासिल किया है।

जियो 15 अगस्त को लॉन्च कर सकती है 5G
जियो ने 15 अगस्त से 5G नेटवर्क सर्विस लॉन्च करने के संकेत दिए हैं। कहा जा रहा है कि, 5G सर्विस फिलहाल चुनिंदा मेट्रो शहरों में हो सकती है। जियो को भारत के प्रमुख शहरों में अपनी 5G सेवाओं को पूरी तरह से शुरू करने में एक या दो महीने का समय लगेगा। टियर 2 और टियर 3 शहरों में फेस्ड रोलआउट अगले साल की शुरुआत में हो सकता है।

5 साल में 50 करोड़ से ज्यादा 5G यूजर्स होंगे
5G इंटरनेट सेवा के शुरू होने से भारत में काफी कुछ बदलने वाला है। इससे न सिर्फ लोगों का काम आसान होगा, बल्कि एंटरटेनमेंट और कम्युनिकेशन सेक्टर में भी काफी कुछ बदल जाएगा। 5G में 4G से 100 गुना ज्यादा तेज होने की क्षमता है। वहीं 5G के लिए काम कर रही कंपनी एरिक्सन का मानना है कि 5 साल में भारत में 50 करोड़ से ज्यादा 5G इंटरनेट यूजर की संख्या होने वाली है।

5G शुरू होने से क्या फायदे होंगे?

  • पहला फायदा तो ये होगा कि यूजर तेज स्पीड इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • वीडियो गेमिंग के क्षेत्र में 5G के आने से बड़ा बदलाव होगा।
  • वीडियो बिना बफरिंग या बिना रुके स्ट्रीम कर सकेंगे।
  • इंटरनेट कॉल में आवाज बिना रुके और साफ-साफ आएगी।
  • 2 GB की मूवी 10 से 20 सेकेंड में डाउनलोड हो जाएगी।
  • कृषि क्षेत्र में खेतों की देखरेख में ड्रोन यूज संभव होगा।
  • मेट्रो और बिना ड्राइवर चलने वाली गाड़ियों को ऑपरेट करना आसान होगा।
  • वर्चुअल रियलिटी और फैक्ट्री में रोबोट यूज करना ज्यादा आसान होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.