एम्स के डॉक्टर्स ने की नासाग्रसनी के विशेष ग्रंथि की खोज, कई बीमारियों को पहचानने में होगी आसानी

Updated on 01-03-2026 12:56 PM

 भोपाल। चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एम्स भोपाल के वैज्ञानिकों ने मानव शरीर रचना विज्ञान में नई कड़ी जोड़ी है।

संस्थान के विशेषज्ञों ने नाक के पीछे और गले के ऊपरी हिस्से, यानी नासाग्रसनी (नेजोफैरिंक्स) क्षेत्र में स्थित एक विशेष ग्रंथि की पहचान की है। इतना ही नहीं, इस ग्रंथि से संबंधित एक अज्ञात निकासी नलिका (डक्ट) को भी पहली बार वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित किया गया है।

यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित पत्रिका Journal of Anatomy में विशेषज्ञों की गहन समीक्षा के बाद प्रकाशित हुआ है, जिससे इसकी वैज्ञानिक विश्वसनीयता और महत्व और अधिक बढ़ गया है।

सूक्ष्म अध्ययन से मिली नई पहचान

  • शोध दल में प्रो. सुनीता अरविंद अठावले, प्रो. शीतल कोटगिरवार, प्रो. मनाल एम. खान, प्रो. अंशुल राय, प्रो. दीप्ति जोशी और प्रो. डॉ. रेखा लालवानी शामिल रहीं।
  • टीम ने आधुनिक जांच तकनीकों, सूक्ष्म अवलोकन और विस्तृत विश्लेषण के माध्यम से ग्रंथि की सटीक स्थिति, आकार, संरचना और आसपास के अंगों से उसके संबंध का गहन अध्ययन किया।
  • इस ग्रंथि की स्वतंत्र इकाई के रूप में पहचान और उससे जुड़ी निकासी नलिका की पुष्टि को शोध की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ

विशेषज्ञों के अनुसार, यह खोज सिर और गर्दन की सर्जरी को अधिक सुरक्षित और सटीक बनाने में मदद करेगी। कैंसर उपचार और रेडियोथेरेपी की योजना बनाते समय महत्वपूर्ण ऊतकों की पहचान अधिक स्पष्टता से की जा सकेगी। मेडिकल इमेजिंग में भी रोगों की पहचान की सटीकता बढ़ेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
भोपाल, भोपाल के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद बुधवार दोपहर को पुलिस पर पत्थर बरसाने, वाहन फोड़ने के मामले में आधा दर्जन लोगों को…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल एम्स में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर गूंजने लगा है। पहले भी इस प्रकरण को लेकर संस्थान की कार्यसंस्कृति और शिकायत निवारण तंत्र…
 05 March 2026
भोपाल, राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत भोपाल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक जिले में 200 किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV)…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल में गुरुवार को नेहरू नगर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एसीपी, आरआई सहित…
 05 March 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर से जुड़े मामले में बरामद 100 करोड़ रुपए के सोना और नकदी को सरकारी खजाने में जमा…
 05 March 2026
भोपाल। थाना रातीबड़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में चोरी और नकबजनी करने वाले एक शातिर गिरोह को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों…
 05 March 2026
भोपाल। प्रदेश में स्थित स्मारक और संग्रहालयों के लिए टिकट की बुकिंग ऑनलाइन होने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पहले के मुकाबले 30 फीसदी आवेदन ज्यादा आ रहे…
 05 March 2026
मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खाड़ी देशों में निवासरत मध्यप्रदेश के नागरिकों की सहायता के उद्देश्य से मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल…
 05 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश (MP Weather Update) में तापमान सामान्य से लगभग 3 डिग्री तक अधिक…
Advt.