लाल सिंह चड्ढा में ऐज गैप कॉन्ट्रोवर्सी

Updated on 13-08-2022 07:08 PM

आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हो गई है। यह फिल्म रिलीज के पहले से ही कॉन्ट्रोवर्सी से घिरी हुई है। इसमें एक आरोप है कि आमिर से छोटी मोना सिंह ने उनकी मां का किरदार निभाया है। इस पर रिएक्ट करते हुए मोना ने कहा- मुझे मेरी परफॉर्मेंस के लिए जो सराहना मिल रही है, मैं उससे बहुत खुश हूं। बता दें, मोना और आमिर की उम्र के बीच 17 साल का गैप है। वहीं दिल्ली में फिल्म को लेकर शिकायत दर्ज हुई है और FIR की मांग हो रही है।

मैं लाल की मां हूं
 को दिए एक इंटरव्यू में मोना अपने रोल के बारे में बात करते हुए कहा- मैं पहले उम्र के अंतर की बहस पर बात नहीं करना चाहती थीं, क्योंकि मैं चाहती थी कि लोग फिल्म देखें। फिल्म में मैं लाल सिंह की मां बनीं हूं, ना कि आमिर खान की। इसके साथ मोना ने कहा, लाल सिंह चड्ढा आमिर खान की बयोपिक नहीं है, जिसमें मैं 40 की और वह 57 साल के हैं। अगर ऐसा हुआ तो गलत होगा। मैं पहले ही बेफिक्र थी और मुझे अब भी यह लगता है कि लोग फिल्म देखने के बाद मेरी ऐज गैप पर सवाल नहीं उठाएंगे।

सेना के अपमान का आरोप
लाल सिंह चड्ढा लीगल फिल्म को लेकर दिल्ली के एक वकील ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा से आमिर खान, पैरामाउंट पिक्चर्स और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वकील का आरोप है कि आमिर ने अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा से भारतीय सेना का अपमान और हिंदू समाज की भावनाएं आहत की हैं।

वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस से की अपनी शिकायत में कहा है कि फिल्म में अपत्तिजनक सीन हैं। ऐसे में आमिर खान, पैरामाउंट पिक्चर्स और फिल्म डायरेक्टर अद्वैत चंदन के खिलाफ IPC की धारा 153, 153 ए, 298 और 505 के तहत FIR दर्ज करने की मांग की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.