Aditya Dhar ने बताया रणवीर के पगड़ी पहन सिगरेट पीने वाले सीन का सच, 'धुरंधर 2' के AI वीडियो पर भड़के

Updated on 26-03-2026 12:34 PM
आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है, और इसे दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म सात दिनों के अंदर ही कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। आदित्य धर ने जहां फिल्म की सफलता के लिए दर्शकों का आभार जताया था, वहीं वह अब परेशान हैं। दरअसल, फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया जा रहा है। कुछ सीन्स के साथ AI के जरिए छेड़छाड़ कर वायरल किया जा रहा है, जिससे आदित्य धर का दिल टूट गया है। हाल ही रणवीर सिंह की एक 'धुरंधर 2' से एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें उन्हें पगड़ी पहन स्मोकिंग करते दिखाया गया। इसे लेकर मेकर्स और रणवीर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। आदित्य धर ने अब इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने इसे फेक बताया और साथ ही ऐसे काम करने वालों को चेतावनी दी कि उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।

आदित्य धर ने यह भी कहा कि वह सिख समुदाय का बहुत सम्मान करते हैं और फिल्म में हर चीज को बहुत ही संवेदनशीलता के साथ दिखाया गया है। ऐसे में वह AI के जरिए गलत वीडियोज और तस्वीरें फैलाने वालों पर भड़के हैं और कहना है कि यह सब फेक नैरेटिव फैलाने और विवाद पैदा करने के लिए किया जा रहा है।

आदित्य धर का फिल्म के कंटेंट से छेड़छाड़ करने वालों पर फूटा गुस्सा

आदित्य धर ने अपने X और इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है, ''धुरंधर: द रिवेंज' को देश और दुनियाभर के दर्शक जो प्यार दे रहे हैं, उसके लिए मैं बहुत ही आभारी हूं और हमेशा कर्जदार रहूंगा। हालांकि, मुझे पता चला है कि कुछ लोग AI का इस्तेमाल करके ऑफिशियली जारी किए गए प्रमोशनल मैटीरियल को मॉर्फ करके झूठी और भ्रामक बातें फैला रहे हैं। ऐसी ही एक फेक तस्वीर में हमजा/जसकिरत को पगड़ी पहने और सिगरेट पीते दिखाया गया है। यह पूरी तरह से गलत है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। यह न तो फिल्म का हिस्सा है और ना ही हमारे द्वारा जारी किसी ऑफिशियल मैटीरियल का। जानबूझकर यह छेड़छाड़ की गई है, ताकि लोगों को भड़काया जा सके और विवाद पैदा किया जा सके।'

'ऐसी हरकतों से सख्ती से निपटा जाएगा'

आदित्य धर ने आगे लिखा है, 'मैं यह बात स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि मैं सिख समुदाय का बहुत सम्मान करता हूं और फिल्म में हर चीज जो भी दिखाई गई है, उसे बहुत ही संवेदनशीलता, गरिमा और जिम्मेदारी के साथ प्रेजेंट किया गया है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या हेरफेर किए गए कंटेंट के जरिए इसके उलट कुछ भी कहना बहुत ही गलत और बेईमानी है। मैं दर्शकों से आग्रह करता हूं कि वो ऑफिशियल कंटेंट पर भरोसा करें और AI द्वारा फैलाई जा रही गलत चीजों के झांसे में न आएं। ऐसी हरकतों से सख्ती से निपटा जाएगा।'

रणवीर सिंह और मेकर्स के खिलाफ शिकायत

मालूम हो कि हाल ही 'धुरंधर 2' से सिख बने रणवीर सिंह की सिगरेट पीते हुए एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसे लेकर मुंबई के एक सिख संगठन ने फिल्म के मेकर्स और रणवीर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने यह शिकायत मुलुंड पुलिस स्टेशन में करवाई और 'धुरंधर 2' के मेकर्स के साथ-साथ रणवीर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है, पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इसी तरह 'धुरंधर 2' से हाल ही आर. माधवन का एक सीन वायरल हुआ था, जिसके लिए दावा किया गया कि एक्टर ने सिगरेट पीते हुए पवित्र ग्रंथ की लाइनें बोलीं। इस विवाद पर माधवन ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी थी। उन्होंने सिख समुदाय से माफी मांगते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें एक सीन में गुरु गोविंद सिंह जी के दशम ग्रंथ की लाइनें बोलनी थीं। ऐसा करते वक्त उन्होंने सिगरेट बुझा दी थी, पर कुछ लोगों को लगा कि उन्होंने लाइनें सिगरेट पीते हुए बोलीं। माधवन ने बताया था कि उस सीन को करने से पहले आदित्य धर ने उनसे कह दिया था कि सिगरेट बुझा देना। धुआं या सिगरेट सीन में बिल्कुल भी नहीं दिखना चाहिए।

'धुरंधर 2' का कलेक्शन

'धुरंधर 2' की कमाई की बात करें, तो इसने 18 मार्च को पेड प्रिव्यू शोज के साथ थिएटर्स में दस्तक दी थी, और अब सात दिनों में देश में 623.42 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर चुकी है। वहीं, 744.58 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड इसने 1,006.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.