पम्मी के किरदार पर अदिति पोहनकर बोलीं:यह रोल मुझे बहुत मेहनत से मिला, मैंने 10 किलो वजन बढ़ाया था

Updated on 10-08-2022 05:33 PM

पम्मी पहलवान के किरदार से फेमस हुईं अदिति पोहनकर अपने काम से इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में इनकी वेब सीरीज शी का दूसरा सीजन रिलीज हुआ। 

पम्मी के किरदार की खूब तारीफ हो रही यह रोल कैसे मिला?
पम्मी का किरदार बहुत मुश्किल से मिला है। मैंने 10 किलो अपना वजन बढाया। प्रकाश सर ने मुझसे कहा, क्या तुम बढा पाओगी? मैंने कहा अगर आपको मुझ पर यकीन है तो मै बढ़ा लूंगी। इसके बाद मैंने जिम, ट्रनिग और मेहनत की, जैसे-जैसे शूटिंग का समय पास आया तब तक मैंने साढ़े नौ किलो वजन अपना बढ़ा लिया था। इसीलिए मुझे यह रोल बहुत मुश्किलों से मिला, लेकिन मुझे इसकी खुशी है कि जो मेहनत मैंने की उसका बेनिफिट मुझे मिला।

भूमि और पम्मी का किरदार से अदिति असल जिंदगी में कितनी सिमिलर हैं?
मैं असल जीवन में भी बिल्कुल भूमि और पम्मी के जैसी ही हूं। मैं इनोसेंट भी हूं और उसी समय में करेजेस भी हूं, इन दोनों किरदारों से भी यही सीखा है। लोग बोलते हैं कि तुम लड़की हो, इस चीज को कैसे कर पाओगी। इस तरह की चीजें सुनने के बाद, आप अपने आप पर शक करने लगते हो कि यह काम कर पाओगे कि नहीं। उस वक्त जो भूमि और पम्मी ने जो सिखाया है, उसको हमेशा अप्लाई करती हूं।

थिएटर शो से पहली फिल्म मिली थी, क्या अब भी थिएटर करती हैं?
अब खैर मैं कर नहीं रही हूं, क्योंकि मुझे कोई ले नही रहा। मैं थोड़ा बिजी हो गई हूं रिहर्सल करने का समय नहीं है। लोग कहते हैं अगर कास्ट किया तो तुम शो नहीं कर पाओगी, इसीलिए कोई मुझे ले नहीं रहा। कोई कास्ट करेगा तो मैं जरूर करूंगी।

निशिकांत कामत, प्रकाश झा और शूजित सरकार के साथ काम किया तीनों के सेट का माहौल कैसा होता हैं?
तीनों डायरेक्टर मेरे लिए बराबर हैं। क्योंकि तीनों ही एक्टर को अपना इनपुट रखने का समय देते हैं और खुद भी बताते हैं कि यहां ये करना चाहिए। प्रकाश सर कहते हैं कि तुम करो फिर देखते हैं। तीनों के ही सेट में हमेशा से मुझे छूट मिली है।

अदिति सोशली कितनी एक्टिव हैं?
आजकल मैं सोशली बहुत एक्टिव हूं। आप देखिए मेरा सोशल मीडिया, फॉलो करिए मुझे। एक्टिव होने के बाद मुझे पता चला कि लोग आपको इतना प्यार देते हैं, इसीलिए मैं अब सोशल मीडिया यूज करने लगी हूं। मेरी तारीफ हो रही है, मुझे बहुत मजा आ रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.