जोकर' के सीक्वल में जॉकिन फिनिक्स के साथ हार्ले क्वीन के रोल में दिखेंगी एक्ट्रेस

Updated on 05-08-2022 08:55 PM

हॉलीवुड सिंगर और एक्टर लेडी गागा ने हाल ही में कंफर्म किया है कि वो जोकर फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फिल्म का म्यूजिकल टीजर शेयर करते हुए 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' में होने की अनाउंसमेंट की है। इस फिल्म में लेडी गागा, जॉकिन फीनिक्स के अपोजिट नजर आएंगी।

हार्ले क्वीन होंगी लेडी गागा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक म्यूजिकल फिल्म होगी और लेडी गागा जोकर के सीक्वल में हार्ले क्वीन के रोल में दिखेंगी। 7 जून को फिल्म के डायरेक्टर टॉड फिलिप्स ने स्क्रीनप्ले कवर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और खुलासा किया था कि फोली ए ड्यूक्स फिल्म का सबटाइटल है।

जॉकिन फिनिक्स होंगे जोकर के रोल में
जॉकिन फिनिक्स इस फिल्म में जोकर का रोल प्ले करते नजर आएंगे। बता दें, जॉकिन को 2019 में आए जोकर के पहले पार्ट के लिए बेस्ट एक्टर के लिए ऑस्कर दिया गया था। जोकर को 92वें अकेडमी अवॉर्ड्स में सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था। फिल्म के टीजर में बैकग्राउंड म्यूजिक लेडी गागा के सॉन्ग चीक टु चीक को दिया गया है। यह सॉन्ग गागा के म्यूजिक करियर का सबसे शानदार सॉन्ग है।

लेडी गागा को किया जा रहा है ट्रोल
लेडी गागा की अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो उन्हें क्रिटिसाइज भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'मैं आपको स्क्रीन पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।' दूसरे ने लिखा, 'मुझे लगता है कि वो बहुत अच्छा काम करेंगी।' कुछ लोगों ने गागा को क्रिटिसाइज करते हुए लिखा, 'वह इसे बर्बाद कर देंगी।' दूसरे ने लिखा, 'हम नहीं चाहते कि आप इतनी अच्छी फिल्म को बर्बाद करें। आप अच्छी एक्ट्रेस नहीं है और आपको सिर्फ अपने म्यूजिक पर ध्यान देना चाहिए।'

अक्टूबर 2024 में रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म 4 अक्टूबर 2024 में रिलीज होगी। फिल्म के पहले पार्ट ने दुनिया भर में 1 बिलियन डॉलर, यानी की 107 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। इसी के साथ यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म कहानी एक मानसिक रूप से बीमार कॉमेडियन आर्थर फ्लेक की है। आर्थर की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में हुए इंसिडेंट उसे क्राइम वर्ल्ड में ले जाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.