एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने खुद संग रचाई शादी

Updated on 17-08-2022 07:51 PM

'सोलोगैमी' यानी खुद से शादी करने का कॉन्सेप्ट दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहा है। अब हाल ही में 'दिया और बाती हम' फेम कनिष्का सोनी ने खुद से शादी की है, जिसके बाद से सोलोगैमी फिर से सुर्खियों में है। इसके पहले गुजरात की क्षमा बिंदु ने खुद से शादी की थी। कनिष्का ने इस बात की जानकारी 16 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए दी है।

सोशल मीडिया के जरिए दी शादी की खबर
एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सिंदूर और मंगलसूत्र पहने हुए पोस्ट शेयर की है। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'खुद से शादी कर ली है। क्योंकि मैं अपने दम पर अपने सपने पूरे करती हूं। जिससे मैं प्यार करती हूं, वो इंसान मैं खुद हूं'। उन सभी का सवालों के जवाब, जो मुझसे पूछे जा रहे हैं, मुझे कभी भी किसी आदमी की जरूरत नहीं है।'कनिष्का ने आगे लिखा, 'मैं हमेशा अकेली खुश हूं और अपने गिटार के साथ पीसफुल लाइफ जी रही हूं'। मैं एक देवी हूं, मजबूत और शक्तिशाली हूं, शिव और पार्वती दोनों मेरे अंदर हैं'। बता दें, कनिष्का ने अपने जन्मदिन पर इस खबर को फैंस के साथ शेयर किया है।

हॉलीवुड में करियर बनाने के लिए छोड़ी थी टीवी इंडस्ट्री
कनिष्का का करियर काफी अच्छा चल रहा था, लेकिन इसी बीच उन्होंने टीवी जगत छोड़ने का फैसला लिया। जिसके पीछे का कारण एक्ट्रेस ने हॉलीवुड करियर को बताया था। मीडिया को दिया पुराने इंटरव्यू में कनिष्का ने बताया था, कि वो अब अपनी एक्टिंग को एक लेवल ऊपर लेकर जाना चाहती हैं, इसलिए वो हॉलीवुड पर फोकस करना चाहती है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें कनाडा के फेमस निर्देशक की शॉर्ट फिल्म में रोल भी मिला है।

कई बेहतरीन टीवी शोज में कर चुकी है काम
टीवी एक्ट्रेस कनिष्का सालों तक टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में आए सिंगिंग रियलिटी शो 'बाथरूम सिंगर' से की थी, जहां एक्ट्रेस ने बतौर कंटेस्टेंट शो में पार्ट लिया था। कनिष्का 'दिया और बाती हम', 'दो दिल एक जान', 'बाल वीर', 'भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' बेगुसराय और 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' जैसे बेहतरीन टीवी शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं। कुछ समय पहले ही कनिष्का ने टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.