अभिषेक शर्मा ने उधार के बल्ले से जीता विश्व कप, युवराज के शिष्य ने फाइनल से पहले किया था ऐसा टोटका

Updated on 09-03-2026 04:07 PM
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में लगातार तीन डक और उसके बाद कुछ शांत पारियों ने उन पर सवालों का पहाड़ खड़ा कर दिया था। लेकिन रविवार की रात नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करीब एक लाख दर्शकों के सामने इस युवा खब्बू बल्लेबाज ने इतिहास ही पलट दिया।

फाइनल में अभिषेक की तगड़ी पारी

भारत ने अपने इस युवा सितारे पर भरोसा बनाए रखा और अभिषेक ने इस भरोसे का मान रखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में मात्र 21 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने केवल 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। संजू सैमसन के साथ मिलकर उन्होंने पावरप्ले में 96 रन जोड़े जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है।

शिवम दुबे के बल्ले का कमाल

इस पारी के पीछे एक दिलचस्प राज यह रहा कि जिस बल्ले से अभिषेक ने कीवियों की धज्जियां उड़ाईं वह उनका था ही नहीं। मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने खुलासा किया कि उन्होंने फाइनल की सुबह ही शिवम दुबे का बल्ला मांग लिया था। अभिषेक ने मैच के बाद कहा, 'आज मैं शिवम दुबे के बल्ले से खेला इसलिए दुबे को बहुत-बहुत शुक्रिया। सुबह मुझे लगा कि कुछ अलग ट्राई करना चाहिए। शुभमन आसपास नहीं थे, इसलिए मैं दुबे के पास गया और उनका बल्ला उठा लिया।'

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई पारी

अभिषेक का 18 गेंदों में जड़ा गया यह अर्धशतक वर्ल्ड कप इतिहास का तीसरा सबसे तेज पचासा बन गया है। इस सूची में अब वह केवल युवराज सिंह (12 गेंद) और मार्कस स्टोइनिस (17 गेंद) से पीछे हैं। पिछले एक महीने से खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक ने अपनी मानसिक स्थिति पर बात करते हुए टीम के माहौल को इस सफलता का श्रेय दिया।

अभिषेक ने कहा, 'मैं पिछले एक महीने से इस दौर से गुजर रहा था जबकि पिछला डेढ़ साल मेरे लिए किसी सपने जैसा रहा था। ऐसी स्थिति में एक चीज बहुत मायने रखती है- आपका साथ। अगर आपके आस-पास के लोग आपको बेहतर बनाना चाहते हैं तो इससे बहुत फर्क पड़ता है। जब मैं बल्ले से योगदान नहीं दे पा रहा था तब भी टीम के हर सदस्य को मुझ पर भरोसा था।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.