अभिमन्यु दसानी ने भी झेला है स्टार किड होने का दर्द

Updated on 16-09-2022 06:41 PM

एक्टर अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dassani) फिल्म निकम्मा (Nikamma) से दर्शकों के बीच वापस लौट रहे हैं। उन्होंने साल 2018 में फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए अभिमन्यु को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यूडेंट का अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद एक्टर मिनाक्षी सुंदरेश्वर में काम किया और अब इस फिल्म में नजर आएंगे। मशहूर अदाकारा भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी की एक्टिंग को क्रिटिक्स और फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला लेकिन लोगों ने उन्हें बतौर स्टार किड पसंद नहीं किया। इस बारे में खुद एक्टर ने अब खुलकर बात की है और बताया है कि लोगों ने उनके साथ कैसा व्यवहार किया।

इनसाइडर होने का भी है नुकसान

अभिमन्यु दसानी ने न्यूज पोर्टल बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में नेपोटिज्म को लेकर बात की। एक्टर ने कहा, 'मुझे इनसाइडर होने के कुछ नुकसान भी है जैसे आउटसाइडर होने के होते हैं। मैं सुबह कई सारे मैसेज के साथ उठता हूं, जो गालियों से भरे हुए होते हैं। लोग मुझसे कहते हैं कि मैं यहां के लायक नहीं हूं। ये अभी भी होता है  और मुझे लगता है कि ये काफी अजीब है। मुझे उन लोगों को खुद को साबित करना है जो फिल्मों के बारे में कुछ नहीं जानते हैं।'

15 साल की उम्र से शुरू किया काम

एक्टर ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि ये भी लाइफ या गेम का एक हिस्सा है और मुझे स्टार किड होने का ये नुकसान है। जैसे कि आउटसाइडर होने के नुकसान होते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने 15 साल की उम्र में अपने पैरेंट्स से पैसे न लेने का फैसला कर लिया था और पैदल ही चल दिया था। लेकिन फिर मेरे पास रिक्शॉ करने के भी पैसे नहीं थे। मैंने खुद को समझा और मैंने जाना कि मुझे लाइफ में क्या करना है। मैं सेट पर जाता था, जहां मुझे अच्छा लगता था। मैंने 15 साल की उम्र में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.