आरती सिंह गोद लेंगी बच्चा! बायोलॉजिकल क्लॉक के कारण मुश्किल प्रेग्नेंसी, बताया बचपन में भाई से रहीं दूर

Updated on 07-04-2026 01:00 PM
एक्ट्रेस आरती सिंह ने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। हालांकि, तमाम मुश्किलों के बावजूद वह हमेशा मजबूत बनी रहीं। 'थोड़ा है थोड़े की जरूरत है', 'परिचय' और 'वारिस' जैसे टीवी सीरियलों में अपनी एक्टिंग से दिलों को जीतने वाली इस एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की। जन्म के कुछ समय बाद ही मां को खोने से लेकर बचपन में पिता का साथ न मिलने तक, आरती ने 'हाउटरफ्लाई' तक के अपने सफर के बारे में बताया। उन्होंने मामा गोविंदा के साथ बिताए अपने बचपन के दिनों और बच्चा गोद लेने के बारे में भी बात की।

आरती सिंह ने कहा, 'मेरी मां का 37 साल की आयु में देहांत हो गया। उनका निधन 11 मई को हुआ और मेरा जन्म 5 अप्रैल को हुआ यानी मेरे जन्म के लगभग एक महीने के भीतर ही। ईश्वर की कृपा से, उनकी सबसे अच्छी सहेली, जिन्हें मैं मां कहती हूं, उन्होंने मुझे अप

गोद ली हुई मां संग आरती का रिश्ता

मां के साथ रिश्ते पर आरती ने कहा, 'यह सिर्फ दोस्ती की बात नहीं है, हम अक्सर इस बारे में बात करते हैं, लेकिन उन्होंने इसे सचमुच जिया। वे मेरी मां की चचेरी बहन की भाभी भी थीं, और उनका रिश्ता बेहद गहरा था। वे इतनी करीब थीं कि पार्टियों में भी एक जैसी साड़ी पहनकर जाती थीं। ससुराल वालों के बीच इस तरह का रिश्ता आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। मुझे लगता है कि मेरी मां ने वही प्यार और जुड़ाव मुझे भी दिया है।'
ने पास रख लिया। मेरे पिता के देहांत से पहले, मेरी गीता मां को उन्होंने मुझे सौंप दिया था। मेरे जीवन में पिता का कोई सहारा नहीं था। उस समय घर में छोटे बच्चे थे, कृष्णा केवल डेढ़ साल का था और मैं समय से पहले जन्मी थी। मेरे जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव आए।'

पति ने कहा- बच्चा गोद ले लेंगे

पति के बारे में आरती ने कहा, 'जब मैं पहली बार अपने पति से मिली, तो मैंने उनसे पूरी ईमानदारी से बात की। मैंने उन्हें बताया कि मैं 38 साल की हूं, शायद 39 साल की उम्र तक शादी कर लूंगी और मुझे पक्का नहीं पता कि मैं बच्चा पैदा कर पाऊंगी या नहीं। उन्होंने बस मेरी तरफ देखा और कहा कि दुनिया में इतने सारे बच्चे हैं जिन्हें घर की जरूरत है, हम गोद ले सकते हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि अगर हमारा अपना बच्चा भी हो जाए, तो भी हम एक बच्चा गोद लेंगे।'

आरती सिंह की शादी

आरती सिंह ने बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी की है। उन्होंने मंदिर में शादी की थी जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए। शादी में उनके मामा गोविंदा भी परिवार के साथ शामिल हुए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
Advt.