आखिर क्यों दिखाई नही दे रहे सासंद केपी यादव ?

Updated on 22-10-2020 12:20 AM
अशोकनगर मुंगावली मैं एक दर्जन से ज्यादा विधायक और बाहरी सांसद व्यस्त लेकिन स्थानीय सांसद नदारद। कांग्रेस ने परिवार पर डाले हैं डोरे भाई मांग चुके हैं कांग्रेस से टिकिट। इन दूरियों को क्या नाम दें।
अशोकनगर:- भाजपा द्वारा अशोकनगर और मुंगावली उपचुनाव के लिए दमखम के साथ अपने विधायकों व सांसदों को क्षेत्र में कार्य करने के लिये यहां भेजा है। और एक दर्जन से अधिक विधायक और कई सांसद महीनों से गांवों की खाक छानते फिर रहे हैं और पार्टी के प्रत्याशियों के लिये वोट मांग रहे हैं। लेकिन मुंगावली विधानसभा में व अशोकनगर शहर में निवासरत सांसद केपी यादव इस दौरान ज्यादा नजर नही आ रहे हैं और अपनी अधिकांश समय निजी यात्रा व धार्मिक यात्रा करते दिखाई दे रहे हैं। जिसको देखकर सवाल यह उठता है कि आखिर स्थानीय सांसद केपी यादव का उपयोग पार्टी द्वारा क्यो नही किया जा रहा है। अभी तक कभी कभार ही सांसद नजर आते हैं जबकि उपचुनाव से पहले जब भाजपा विपक्ष मैं थी केपी यादव पार्टी की ओर से नेतृत्व करके आगे दिखाई देते थे।  
पार्टी या फिर सिंधिया के आने का प्रभाव:-
ऐसा नही है कि इससे पहले किस मौके पर सांसद केपी यादव एक्टिव दिखाई न दिए हों, जब भी कांग्रेस को घेरने का मौका मिलता था केपी यादव लीड करके आगे नजर आते थे। लेकिन इतने महत्वपूर्ण अवसर पर जहां मुख्यमंत्री से लेकर एक आम कार्यकर्ता चकरघिन्नी हो रहा है ऐसे समय पर केपी यादव को इतनी फुर्सत में देखने के बाद यह सवाल उठता है कि क्या इनको पार्टी ने उपचुनाव से दूर रहने को कहा है या फिर सिंधिया के भाजपा में आने के कारण केपी ने अपने आप को न्यूटल कर लिया है। फिलहाल जो भी हो जनता के बीच केपी यादव की दूरियां चर्चा का विषय अवश्य बनी है। 
भाई ने मांगा कांग्रेस से टिकिट और अब सांसद की दूरियां:- 
सांसद केपी यादव का इस तरह भाजपा के चुनाव प्रचार से नदारद रहना और सिर्फ औपचारिकता पूर्वक कभी कभार कार्यक्रमों में नजर आना भाजपा के लिए अच्छा नही कहा जा सकता क्योंकि राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पटकनी देकर केपी यादव देश भर मैं सुर्खियों में आये थे और आज गुना लोकसभा क्षेत्र में युवायों मै अपनी अलग पहचान रखते हैं जिसको देखकर कांग्रेस ने भी इनके भाई पर डोरे डाले और अजयपाल यादव ने कांग्रेस से टिकिट की मांग की थी और कई बार कांग्रेस प्रभारी सचिन यादव इनके फार्महाउस पर पहुचें हैं। अब बजह जो भी हो फिलहाल यदि स्थानीय सांसद केपी यादव बाहरी विधायकों व सांसदों के साथ क्षेत्र में सक्रिय होते तो आज स्थिति कुछ और नजर आ रही होती





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.