आंगनवाड़ी केंद्रों से अनजान हजारों आदिवासी परिवार

Updated on 09-09-2020 02:01 AM
 अधिकारियों की लापरवाही व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते आज भी शासन की महत्वाकांक्षी योजनायों से अनजान गरीब परिवार।
अशोकनगर /मुंगावली मनोज शर्मा :-
 एक ओर जहां आजकल महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी कुपोषण को दूर करने को लेकर आंगनवाडियों में बच्चों को अण्डा खिलाने को लेकर चर्चा में हैं। और प्रदेश से कुपोषण दूर करने की बात कहती नजर आ रहीं हैं। लेकिंन बात की जाए मुंगावली ब्लॉक की तो यहां आज भी आदिवासी व अन्य गरीब परिवार आज भी महिला बाल विकास विभाग द्वारा चलाई का रही योजनायों से कोसों दूर हैं और इनके बच्चों ने आंगनवाड़ी केंद्रों का मुंह तक नही देखा हैं। जिसको  देखकर यही कहा जायेगा कि प्रशासन व नेता भले ही कितने ही दावे करें लेकिन आज भी हजारों परिवार शासन द्वारा संचालित योजनायों से कोसों दूर नजर आ रहे हैं।
ग्रामीण बोले कैसी होतीं हैं आँगनवाड़ी:-
क्षेत्र में किस तरह ग्रामीण शासन की सबसे महत्वपूर्ण योजना से दूर हैं इसका अंदाजा मुंगावली ब्लॉक की काछी बरखेड़ा पंचायत के खजुरिया चक्क, व खैरोदा चक्क व अन्य कई आदिवासी गांवों को देखकर लगाया जा सकता है। जब इन गांवों मैं पहुँचकर स्वदेश की टीम ने गरीब परिवारों के लोगों से आँगनवाड़ी केंद्रों के बारे में जानकारी ली तो यह लोग बोले कैसी होतीं हैं आंगनवाडिया। हम लोग आज तक नही गए आंगनवाड़ी केंद्र न आज तक मिली कोई सामग्री। हमारे गाव में नही है कोई आंगनवाडी। 
गाँव से दूर आंगनवाड़ी केंद्र कैसे मिले योजना का लाभ:- 
यदि मुंगावली ब्लॉक में देखा जाए तो आदिवासी व अन्य गरीब परिवारों के गांवों से बाहर चक्क बने हुये हैं। और आंगनवाड़ी केंद्रों से इन चक्कों की दूरी काफी ज्यादा रहती है जिसके चलते यहां निवास करने वाले गरीब परिवारों के बच्चे कभी आंगनवाड़ी केंद्रों का न तो मुँह देख पाते हैं और न ही शासन द्वारा संचालित कुपोषण मुक्त योजनाओं का लाभ ले पाते हैं। जिसके चलते कुपोषण समाज से दूर नही हो पा रहा है। जबकि देखा जाए तो महिला बाल विकास विभाग की जिम्मेदार अधिकारी व कार्यकर्ताओं को सप्ताह में एक दिन जाकर आंगनवाड़ी केंद्रों से दूर बसे गांवों में पहुँचकर योजनाओं का लाभ देना चाहिए जबकि यहां कार्यकर्ता कभी पहुँचती ही नही हैं।
भगवान भरोसे महिला बाल विकास विभाग:-
महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी भले ही दिन रात मेहनत करके प्रदेश से कुपोषण दूर करने की की बात कहती नजर आतीं हैं लेकिंन बात की जाए मुंगावली ब्लॉक की तो यहां महिला बाल विकास विभाग भगवान भरोसे ही नजर आ रहा है। यहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहीं हैं। और जब इस बारे में विभाग की जिम्मेदार अधिकारी से बात की जाती है या जानकारी ली जाती है तो यह जानकारी न होने की बात कहकर दिखबाने की बात कहती नजर आतीं है।
इनका कहना है। 
यदि ऐसा है तो आपके द्वारा बताया गया है जिसके आधार पर जांच कराई जाएगी और कोई भी गरीब परिवार शासन की योजना से वंचित नहीं रहेगा।
इस पूरे मामले में जांच कराएंगे।
इमरती देवी     महिला बाल विकास मंत्री मप्र

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.