तीसरी मंजिल से लिफ्ट के होल में गिरने से युवक की मौत...

Updated on 29-04-2025 12:38 PM

भिलाई । शहर के नामचीन व्यवसायिक परिसर चौहान स्टेट में लिफ्ट से जुड़ी लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। मंगलवार सुबह एक 40 वर्षीय युवक राजा बान्दे, निवासी सुभाष चौक डुंडेरा उतई, लिफ्ट के होल में गिर गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीसरी मंजिल पर लिफ्ट का दरवाजा खुला था, जबकि लिफ्ट नीचे मौजूद थी।

हादसे के बाद युवक को गंभीर अवस्था में लिफ्ट होल से निकालने के लिए एसडीआरएफ की मदद ली गई। टीम ने रस्सी के जरिए होल में उतरकर राजा बान्दे को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। फिलहाल शव को सुपेला अस्पताल के मरच्यूरी में रखा गया है और सुपेला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे की पूरी तस्वीर
जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुआ। राजा बान्दे तीसरी मंजिल पर लिफ्ट का इंतजार कर रहा था। लिफ्ट का दरवाजा खुला देखकर उसने मान लिया कि लिफ्ट उसी फ्लोर पर है और उसने जैसे ही पैर आगे बढ़ाया, वह सीधे लिफ्ट होल में गिर गया। वह पहली मंजिल पर लिफ्ट की छत से टकराया और बुरी तरह घायल हो गया।

चौथे महीने में दूसरी मौत, मेंटेनेंस पर उठे सवाल

इस घटना ने चौहान स्टेट में लिफ्ट की मेंटेनेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चार महीने पहले भी इसी परिसर में विनय गुप्ता (32) नामक युवक की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो चुकी है। तब भी लिफ्ट की खराबी और सुरक्षा में लापरवाही सामने आई थी।

ताजा हादसे में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब लिफ्ट नीचे मौजूद थी, तब तीसरे माले का दरवाजा कैसे खुला? यह सीधे-सीधे मेंटेनेंस फेलियर और सेफ्टी सिस्टम की चूक की ओर इशारा करता है।

पुलिस जांच में जुटी, लापरवाही पर कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में इस दोहराए गए हादसे को लेकर रोष है। लोगों ने मांग की है कि लिफ्ट के मेंटेनेंस और संचालन के लिए जिम्मेदार एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई हो। सुपेला थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर लिया है और मामले की जांच जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
 06 March 2026
सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश…
 06 March 2026
जशपुरनगर। वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान…
 06 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं की रोजमर्रा…
 06 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के दूरस्थ गांवों में अब गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। ऐसे मौसम…
 06 March 2026
जशपुर। जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत…
 06 March 2026
दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह…
 06 March 2026
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर…
 06 March 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में लोगों के…
Advt.