भोपाल में बंद पेटी के अंदर पानी के टैंक में मिली महिला की लाश, हाथ पर मिला दीप का टैटू और 26 मई 1992 की तारीख

Updated on 13-02-2026 11:34 AM
भोपाल। भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित छह घरा कमल नगर में गुरुवार दोपहर खाली प्लाट पर बने पानी के टैंक में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश बंद पेटी में होने से प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जुड़ा नजर आ रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस ने इस जगह से पानी खाली कराया है। निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने सूचना दी कि छह घरा कमल नगर में खाली प्लाट पर बनाए गए पानी के टैंक के पास से उसे असहनीय बदबू आई। वह टैंक के पास पहुंचा और ढक्कन खुला दिखा तो उसमें पेटी पड़ी नजर आई। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
पेटी के अंदर महिला की लाश मिली
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सफाईकर्मियों की मदद से टैंक से पेटी निकाली। पेटी का ढक्कन खुल गया था। उसमें किसी महिला की लाश मिली। थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि लाश करीब तीन से चार दिन पुरानी लग रही है। पुरानी होने के कारण लाश डिकंपोज होने लगी थी।

निरीक्षण करने पर पता चला कि महिला प्लाजो पहने हुई है। हाथ में दीप का टैटू बना हुआ था। साथ ही हाथ पर 26 मई 1992 लिखा हुआ है। अनुमान है कि यह उसकी जन्म तिथि होगी। पुलिस ने आसपास क्षेत्र में महिला का हुलिया सोशल मीडिया के माध्यमों पर प्रसारित कर दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया…
 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सरकार…
 07 March 2026
भोपाल, एमपी में सेक्स रेश्यो यानी लिंगानुपात को सुधारने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने साल 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरु की थी। 'बेटियों को लखपति' बनाने के उद्देश्य से…
 07 March 2026
भोपाल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 34 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पानी को लेकर सरकार से लेकर अफसर तक अलर्ट हुए…
 07 March 2026
भोपाल, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आंदोलन की धमकी देने वाले उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेडा को भोपाल तलब किया गया। शुक्रवार देर रात वे भोपाल…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने गोमांस से भरे कंटेनर पकड़ाने के मामले में एसआईटी ने चालान पेश कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के 56 दिन बाद गुरुवार को…
 07 March 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। वहीं, 19 KG वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 07 March 2026
भोपाल, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर…
Advt.