अफ्रीकी देश कांगो की कोल्टन खदान में बड़ा हादसा, खुदाई के दौरान धंसी जमीन, 200 से ज्यादा की मौत

Updated on 31-01-2026 12:46 PM
किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में स्थित एक खदान में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। देश के हिंसा ग्रस्त प्रांत रुबाया में विद्रोहियों के द्वारा नियुक्त गवर्नर के प्रवक्ता लुबुम्बा कंबेरे मुइसा ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को ये जानकारी दी है। प्रवक्ता ने बताया कि हादसा बुधवार को एक कोल्टन खदान में हुआ था, जिसमें 200 से ज्यादा लोग शिकार हुए हैं। शुक्रवार शाम तक मरने वालों की सही संख्या के बारे में स्थिति साफ नहीं थी। रुबाया प्रांत दुनिया के लगभग 15% कोल्टन का उत्पादन करता है। यह इलाका साल 2024 से विद्रोही समूह के नियंत्रण में है।

कोल्टन से टैंटलम बनाया जाता है जो गर्मी प्रतिरोधी धातु है। मोबाइल फोन, कम्प्यूटर, एयरोस्पेस कंपोनेंट और गैस टर्बाइन निर्माण में इसकी बहुत ज्यादा मांग है। इन खदानों में स्थानीय लोग हर दिन कुछ डॉलर के लिए हाथ से खुदाई करते है। मुइसा बनाया गया कि जब लोग खदान में काम कर रहे थे, उसी समय जमीन धंस गई। प्रभावित लोगों में खनिक, बच्चे और बाजार की महिलाएं भी थीं। कुछ लोगों को सही समय पर बचा लिया गया और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

227 लोगों की हुई मौत

लगभग 20 घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रहा है। प्रवक्ता ने हादसे के पीछे बारिश को वजह बताया और कहा कि इसके चलते जमीन कमजोर हो गई है और अचानक धंस गई। गवर्नर के एक सलाहकार ने बताया कि मरने वालों की संख्या कम से कम 227 है। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी। शुक्रवार शाम तक मौतों के बारे में आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया।

विद्रोहियों के कंट्रोल में इलाका

साल 2024 से यह खदान विद्रोही समूह AFC/M23 के कंट्रोल में है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि विद्रोही संगठन AFC/M23 ने रुबाया की दौलत को लूटा है और इसका इस्तेमाल किंशासा सरकार के खिलाफ जंग लड़ने में किया है। उनका आरोप है कि इस ऑपरेशन को पड़ोसी रवांडी की सरकार का समर्थन है, जिसे विद्रोही समूह ने खारिज किया है। भारी हथियारों से लैस विद्रोहियों ने पिछले साल तेजी से बढ़ते हुए पूर्वी कांगों में और भी इलाके पर कब्जा कर लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
Advt.