चांद पर 10 साल में बन जाएगी इंसानों की बस्ती! मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने बनाया प्लान, कितना आएगा खर्च?

Updated on 09-02-2026 01:26 PM
नई दिल्ली: चांद पर इंसानों की बस्ती 10 साल के भीतर बनकर तैयार हो जाएगी। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने इसके लिए एक प्लान बनाया है। स्पेसएक्स के फाउंडर एलन मस्क ने बताया कि कंपनी ने मंगल ग्रह पर इंसानों को भेजने का अपना पुराना सपना फिलहाल टाल दिया है। अब कंपनी का पूरा ध्यान चांद पर इंसानी बस्ती बसाने पर है।

यह स्पेसएक्स के लिए एक बड़ा रणनीतिक बदलाव है। स्पेसएक्स अमेरिका की स्पेस कंपनी नासा (NASA) के लिए एक अहम कॉन्ट्रैक्टर (ठेकेदार) बन गई है। साथ ही, मस्क की यह योजना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चांद पर इंसानी मिशन भेजने के जोर से भी मेल खाती है। एलन मस्क ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'जो लोग नहीं जानते, स्पेसएक्स ने अब चांद पर एक ऐसी सिटी बनाने पर फोकस किया है जो खुद-ब-खुद बढ़ती रहे। हम इसे 10 साल से भी कम समय में हासिल कर सकते हैं, जबकि मंगल ग्रह पर यह काम 20 साल से ज्यादा लेगा।'

मंगल ग्रह का प्लान क्यों टाला?

मस्क ने इस बदलाव की वजह लॉजिस्टिक्स (सामान पहुंचाने और व्यवस्था) की मुश्किलें बताईं। उन्होंने कहा कि मंगल ग्रह की यात्रा ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि मंगल ग्रह पर जाने का मौका हर 26 महीने में ही मिलता है, जब ग्रह एक सीध में आते हैं। लेकिन हम हर 10 दिन में चांद पर लॉन्च कर सकते हैं।

हालांकि मस्क ने मंगल ग्रह का अपना प्लान बंद नहीं किया है। मस्क ने जोर देकर कहा कि मंगल ग्रह अभी भी स्पेसएक्स के लंबे समय के विजन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कंपनी मंगल ग्रह पर भी सिटी बनाने की कोशिश करेगी और लगभग 5 से 7 साल में इस पर काम शुरू कर देगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
Advt.