नवीन नक्सल पुनर्वास नीति के तहत भानुप्रतापपुर में लगाया गया शिविर

Updated on 26-04-2025 12:31 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार नवीन नक्सल पुनर्वास नीति-2025 के तहत जिले में निवासरत माओवादी पीड़ित एवं प्रभावित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार आज विकासखण्ड मुख्यालय भानुप्रतापपुर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नक्सल प्रभावित एवं पीड़ित परिवारों से आवेदन प्राप्त कर मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों का निराकरण नियमानुसार किए जाने हेतु संबंधित विभाग के उच्च कार्यालय को अग्रेषित किया गया।

भानुप्रतापपुर के पीएमश्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष शिविर में उक्त पुनर्वास नीति के तहत आवेदन करने काफी संख्या में भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के नक्सल प्रभावित एवं पीड़ित ग्रामीणजन पहुंचे तथा निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भरकर संबंधित स्टॉल में जमा किया। अनुविभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर  जी.डी. वाहिले ने बताया कि मौके पर ग्रामीणों का आधार संबंधी निराकरण किया गया, जिसमें 26 का आधार अपडेट किया गया तथा 03 का नवीन आधार कार्ड बनाया गया। इसी तरह प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 08 ग्रामीणों का पंजीयन किया गया एवं 12 का श्रम विभाग द्वारा श्रमिक पंजीयन किया गया। इसके अलावा 01 ग्रामीण का राशन कार्ड और 02 का पंजीयन प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि के लिए किया गया। साथ ही 01 ग्रामीण का मौके पर बैंक खाता खोला गया।

उक्त शिविर में खाद्य विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी, आदिवासी विकास, स्कूल शिक्षा, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, स्वास्थ्य, पुलिस, कृषि, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास, वन, अग्रणी बैंक तथा तकनीकी शिक्षा (आईटीआई) विभाग के द्वारा स्टॉल लगाकर प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। इस अवसर पर भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल के तहसीलदार, जनपद पंचायत के सीईओ तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित काफी संख्या में माओवाद पीड़ित एवं प्रभावित ग्रामीणजन मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.