T20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले दिन बना एक बड़ा रिकॉर्ड

Updated on 17-10-2022 05:31 PM

T20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में हो गई है। टूर्नामेंट के पहले ही दिन एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया, क्योंकि एक सबसे युवा खिलाड़ी मैदान पर उतरा और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जी हां, यूएई की टीम के ऑलराउंडर अयान अफजल खान जैसे ही नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के मैच में खेलने उतरे तो वे सबसे युवा खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले बन गए। 

अयान खान की इस उपलब्धि से उनकी मां शाहिस्ता खान की आंखों में खुशी के आंसू नजर आए। 16 वर्षीय अयान खान एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर हैं, जो पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल हुए हैं। अभी तक मोहम्मद आमिर टी 20 विश्व कप में खेलने वाले इतिहास में सबसे कम उम्र के क्रिकेटर थे, लेकिन अब ये रिकॉर्ड अयान खान के नाम दर्ज हो गया है। 

शाहिस्ता का दिल गर्व से फूला हुआ था, इसलिए नहीं कि उनके बेटे ने अभी-अभी एक विश्व-प्रसिद्ध क्रिकेटर का रिकॉर्ड तोड़ा है, बलिक इसके लिए वे ज्यादा खुश थीं कि उनका बेटा उच्चतम स्तर तक पहुंचने में सफल हुआ है। उन्होंने खलीज टाइम्स से बात करते हुए कहा, "जब अयान चार साल का था, तो हम देखते थे कि वह खिलौनों से ज्यादा बल्ले और गेंद को पसंद करता था।" 

अयान केवल तीन साल के थे जब मोहम्मद आमिर ने 2009 में 17 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के टी20 विश्व कप खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया था। अयान खान भले ही यूएई के लिए खेल रहे हैं, लेकिन उनके पिता अफजल खान गोवा के लिए भारत में स्टेट लेवल क्रिकेट खेले थे। उन्होंने ही अयान को एकेडमी पहुंचाया, जहां उनकी प्रतिभा को नए आयाम मिले और वे अब टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.